Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री के आवास में बछिया का जन्म, ‘दीपज्योति’ रखा नाम
    Headlines

    प्रधानमंत्री के आवास में बछिया का जन्म, ‘दीपज्योति’ रखा नाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री के आवास में बछिया का जन्म, ‘दीपज्योति’ रखा नाम

    नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास में एक नयी सदस्य-बछिया का आगमन हुआ है जिसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा गया है।

    मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए सूचना दी कि 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवासीय परिसर में ‘गौ माता’ ने एक बछिया को जन्म दिया है।

     

     

    उन्होंने अपने आवास पर बछिया के साथ समय बिताते हुए अपना एक वीडियो भी साझा किया।

    मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है – ‘गाव: सर्वसुख प्रदा:’। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है।’’

    उन्होंने लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक ‘नव वत्सा’ को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।’’

     

     

     

    उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘7, लोक कल्याण मार्ग में एक नयी सदस्य! दीपज्योति वाकई बहुत प्यारी है।’’

    प्रधानमंत्री ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह अपने आवास पर बछिया के साथ समय बिताते दिख रहे हैं।

    ‘एक्स’ पर साझा किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री बछिया को अपने आवास ले जाते हुए, घर के मंदिर में उसके साथ बैठते हुए और उसे बगीचे में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के अंदरूनी राजनीति की धमक 2019 की कहानी दोहराने के लिए तैयार
    Next Article अरविंद केजरीवाल ने भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया

    Related Posts

    बदलते वैश्विक समीकरणों में भारत की बढ़ती ताकत

    February 8, 2026

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    February 7, 2026

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

    February 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदलते वैश्विक समीकरणों में भारत की बढ़ती ताकत

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

    मानगो नगर निगम चुनाव: दलीय आधार न होने से एक ही पार्टी के समर्थक आमने-सामने, अंदरूनी कलह से सियासी माहौल गरम

    केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जामताड़ा–पश्चिम बंगाल पुलिस की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक

    नाम वापसी व प्रतीक आवंटन के बाद चुनाव कार्यक्रम की जानकारी, जिला प्रशासन ने की प्रेस वार्ता

    जुगसलाई नगर निकाय चुनाव: 22 वार्डों में 5 निर्विरोध, पिता-बेटी की एक साथ जीत बनी चर्चा का विषय

    जनता को बरगलाने की कोशिश, पर सच्चाई सब जानते हैं : नीलूफर हुसैन

    बिरसानगर संडे मार्केट में टेंट हाउस में भीषण आग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, लाखों का नुकसान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.