Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रियंका गांधी की बेंगलुरु में ना नायकी रैल, कहा- राज्य में सत्ता में आने पर परिवार की महिला मुखिया को 2000 रुपए महीना देंगे
    Breaking News Headlines राजनीति

    प्रियंका गांधी की बेंगलुरु में ना नायकी रैल, कहा- राज्य में सत्ता में आने पर परिवार की महिला मुखिया को 2000 रुपए महीना देंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस ने सोमवार को महिलाओं के लिए ना नायकी यानी मैं नेता हूं रैली आयोजित की. इसमें पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी शामिल हुईं. इस मौके पर कांग्रेस ने ऐलान किया कि अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आती है तो परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे.

     

     

    इसका ऐलान स्टेट कांग्रेस प्रेसिडेंट डीके शिवकुमार ने किया. प्रियंका ने बताया कि यह राशि सीधे महिलाओं के अकाउंट में भेजी जाएगी. इसे गृह लक्ष्मी योजना के तहत लागू किया जाएगा. आगामी चुनावों के लिए यह कांग्रेस की तरफ से दूसरा वादा है. पिछले हफ्ते भी पार्टी ने प्रजाध्वनी यात्रा के लॉन्च पर सभी घरों को 200 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान किया था. कांग्रेस ने कहा कि इस स्कीम के जरिए वह एलपीजी के आसमान छूते दामों और रोजाना के खर्चों के भार से महिलाओं को कुछ राहत देना चाहती है. साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस कर्नाटक की हर महिला को आर्थिक आजादी देना चाहती है.

     

     

     

    कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना

    प्रियंका ने इस रैली में भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने 40 प्रतिशत कमीशन लेकर राज्य के 1.5 लाख करोड़ रुपए अपनी जेब में कर लिए हैं. यहां आपको हर काम के लिए रिश्वत देनी पड़ती है. यहां जिंदगी बहुत महंगी हो गई है, लेकिन कोई सरकार को दोषी नहीं ठहरा रहा है. इसलिए सरकार यहां लोगों का ध्यान बेकार के विवादों में खींच रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा की पॉलिसी से कुछ ही लोगों को फायदा होता है और ये कुछ लोग अमीर से और अमीर होते जाते हैं.

     

     

     

     

    सिद्धारमैया बोले- बीजेपी ने कर्नाटक में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया

    वहीं, कांग्रेस के नेता सिद्दारमैया ने कहा- बीजेपी भले ही यहां 3 साल से सत्ता में है, लेकिन इस पार्टी ने महिलाओं के लिए एक भी कार्यक्रम नहीं किया. उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस ने लोगों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया है, तब से भाजपा ने झूठे प्रलोभन देकर लोगों को लालच देने का काम शुरू कर दिया है.

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटी में टारगेट किलिंग के बाद सेना ने संभाला मोर्चा, बडगाम में 2 आतंकियों को मौत के घाट उतारा
    Next Article एमपी के जबलपुर में बालिका का अपहरण कर गैंगरेप..!

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.