Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जी-20 की इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक 16-17 जनवरी 2023 को पुणे में होगी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    जी-20 की इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक 16-17 जनवरी 2023 को पुणे में होगी

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    जी-20 की इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक 16-17 जनवरी 2023 को पुणे में होगी

    भारत की जी-20 की अध्यक्षता में जी-20 की इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप (आईडब्ल्यूजी) की पहली बैठक पुणे में 16 से 17 जनवरी 2023 को होने जा रही है। यह फोरम भारत की जी-20 की अध्यक्षता के तहत 2023 इन्फ्रास्ट्रक्चर एजेंडे पर चर्चा करने के लिए भारत की ओर से आमंत्रित किए गए आईडब्ल्यूजी सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को एक साथ लाएगा। इस बैठक की मेजबानी भारत सरकार के वित्त मंत्रालय का आर्थिक कार्य विभाग करेगा। ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील सह-अध्यक्ष के रूप में शामिल हो रहे हैं।

    जी-20 की इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप एसेट के तौर पर बुनियादी ढांचे के विकास समेत बुनियादी ढांचे से संबंधित निवेश के विभिन्न पहलुओं, गुणवत्तापूर्ण अवसंरचना निवेश को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे में निवेश के लिए वित्तीय संसाधनों को जुटाने के लिए आधुनिक तरीकों की पहचान करने पर विचार-विमर्श करता है। इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप के निष्कर्ष से जी-20 के फाइनेंस ट्रैक की प्राथमिकता तय होती है और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा मिलता है।

    भारतीय जी-20 की अध्यक्षता की थीम ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ 2023 इन्फ्रास्ट्रक्चर एजेंडे का मकसद स्पष्ट करती है। यह थीम एकसमान विकास के संदेश पर जोर देती है और चर्चा के केंद्रीय एजेंडे के साथ मेल खाती है जो लचीले, समावेशी और स्थायी शहरी बुनियादी ढांचे के निर्माण की बात करता है।

    पुणे बैठक में, भारतीय प्रेसीडेंसी के तहत चर्चा के दौरान इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप के लिए एजेंडे पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस बैठक में चर्चा का सबसे प्राथमिकता वाला विषय ‘भविष्य के शहरों का वित्तपोषण: समावेशी, लचीला और स्थायी‘ रखा गया है। ऊर्जा कुशल, पर्यावरण के हिसाब से टिकाऊ बुनियादी ढांचे और सामाजिक असंतुलन को कम करने के लिए थीम का फोकस शहरों को विकास का आर्थिक केंद्र बनाने के विभिन्न पहलुओं, शहरी बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण, भविष्य के लिए तैयार शहरी अवसंरचना का निर्माण, निजी वित्तपोषण को बढ़ाने के लिए सरकारी निवेश को दिशा देने पर होगा।

    इसके साथ ही, पुणे बैठक में ‘भविष्य के शहरों के वित्तपोषण’ पर एक उच्चस्तरीय कार्यशाला भी आयोजित होगी। इस कार्यशाला में भविष्य के शहरों के निर्माण के लिए तकनीकी और प्रबंधन क्षमता, निजी वित्तपोषण बढ़ाने में निवेशकों की राय और भविष्य के शहरों के लिए आवश्यक वित्तीय क्षमता से संबंधित प्रासंगिक विषयों पर चर्चा होगी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article7वां सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस  देश भर में मनाया गया; रक्षा मंत्री ने देहरादून में मुख्य समारोह की अध्यक्षता की
    Next Article केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने “वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट – 2023” में विभिन्न देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के वर्चुअल सत्र की अध्यक्षता की

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.