Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » DGCA सख्त: एअर इंडिया की फ्लाइट में फिर पेशाब करने और स्मोकिंग का मामला आया सामने, भेजा नोटिस
    Breaking News Headlines

    DGCA सख्त: एअर इंडिया की फ्लाइट में फिर पेशाब करने और स्मोकिंग का मामला आया सामने, भेजा नोटिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. डीजीसीए ने एयर इंडिया के विमान में महिला के साथ हुई बदसलूकी और फ्लाइट के बाथरूम में धूम्रपान करने के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है. डीजीसीए ने सवाल किया है कि एयरलाइन ने समय रहते कोई एक्शन नहीं लिया था और जब डीजीसीए ने सवाल-जवाब किया, तब जाकर इस मामले की जानकारी दी गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते साल 26 नवंबर को एयर इंडिया की न्यूयॉर्क से नई दिल्ली की फ्लाइट में शराब के नशे में एक शख्स ने कथित रूप से एक महिला सहयात्री पर पेशाब कर दिया था.

     

    डीजीसीए ने पूछा है कि एयरलाइंस पर नियामक दायित्वों की अवहेलना के लिए कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए. डीजीसीए के मुताबिक 6 दिसंबर को पेरिस-नई दिल्ली की उड़ान में यात्रियों के दुर्व्यवहार की दो घटनाएं हुईं. उन्हें डीजीसीए के संज्ञान में लाया गया. पहली घटना में एक यात्री को शौचालय में धूम्रपान करते पकड़ा गया. वह नशे में था और उसने चालक दल की बात नहीं मानी. एक अन्य घटना एक अन्य यात्री द्वारा कथित रूप से एक खाली सीट और साथी महिला यात्री के कंबल पर पेशाब करने से संबंधित है, जब वह शौचालय गई थी.

     

    डीजीसीए ने एयर इंडिया के जवाबदेह प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि उनके विनियामक दायित्वों के उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई क्यों न की जाए. हालांकि डीजीसीए ने एयर इंडिया को नोटिस पर जवाब देने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है. उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

     

    नियमों के मुताबिक, यात्रियों के अनियंत्रित होने, यात्रियों के गुस्से, फ्लाइट में यात्रियों के दुर्व्यवहार की सूचना मिलने पर विमान के उतरने के 12 घंटे के भीतर डीजीसीए को सूचित करने की जिम्मेदारी एयरलाइंस की होती है. एयरलाइंस को इस घटना को तीन सदस्यों वाली आंतरिक समिति के पास भेजना आवश्यक है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीनस विलियम्स को लगा झटका, चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन से हुईं बाहर
    Next Article मौसम विभाग का हिमालय में भारी बर्फबारी का अलर्ट, कड़ाके की ठंड से राहत दिलाएगा पश्चिमी विछोभ

    Related Posts

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    June 8, 2026

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.