Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात में AAP ने इसुदान गढ़वी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष , संगठन में बड़ा बदलाव
    Breaking News Headlines राजनीति

    गुजरात में AAP ने इसुदान गढ़वी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष , संगठन में बड़ा बदलाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2023Updated:January 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा चुनावों में पूरे दमखम से लडऩे वाले आम आदमी पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी नेता इसुदान गढ़वी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. गुजरात चुनावों में गढ़वी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे. पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए मौजूदा अध्यक्ष गोपाल इटालिया को नेशनल टीम जगह देते हुए महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया है.

     

     

    गोपाल इटालिया ने पार्टी नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया है. गोपाल इटालिया के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए इसुदान गढ़वी पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में आए थे. इसुदान गढ़वी गुजरात विधानसभा चुनावों में पार्टी के मुख्य चेहरे थे, हालांकि वे द्वारका की खंभालिया सीट से चुनाव हार गए थे. विधानसभा चुनावों में बीजेपी की बड़ी जीत के साथ आप के संगठन में फेरबदल की अटकलें लग रही थी. गुजरात विधानसभा चुनावों में आप को पांच सीटें मिली हैं तो वहीं बीजेपी को 156 सीटें और कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं.

     

     

     

    अल्पेश-चैतर का कद बढ़ा

    पार्टी के फेरबदल में पाटीदार नेता अल्पेश कथीरिया और डेडियापाड़ा से चुनाव जीतकर सुर्खियों में चल रहे विधायक चैतर वसावा का पार्टी ने कद बढ़ाया है. पार्टी ने जहां इसुदान गढ़वी को संगठन की कमान सौंपी हैं तो वहीं अल्पेश कथीरिया समेत प्रदेश के चारों जोन में स्टेट वर्किंग प्रेसीडेंट नियुक्त किए हैं. सूरत जोन का स्टेट वर्किंग प्रेसीडेंट अल्पेश कथीरिया को बनाया गया है. तो वहीं साउथ गुजरात जोन की कमान चैतर वसावा और सौराष्ट्र जोन की कमान जगमाल वाला को दी गई है. इसके पार्टी ने उत्तर गुजरात की जिम्मेदारी डॉ. रमेश पटेल, मध्य गुजरात की जिम्मेदारी ज्वेल वसरा और कच्छ जोन की कमान कैलाश गढ़वी को सौंपी हैं.

     

     

     

    राज्य से बाहर गए इटालिया

    पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव गोपाल इटालिया के अगुवाई में लड़ा था. पार्टी को पांच सीटों के साथ 13 फीसदी वोट मिले और पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला, लेकिन गुजरात विधानसभा चुनावों के समय गोपाल इटालिया के पुराने वीडियो पार्टी के सिरदर्द बने थे. इसके चलते पार्टी को काफी बचाव की मुद्रा में आना पड़ा था. नए फेरबदल में इटालिया को एक तरह से प्रदेश के बाहर भेज दिया गया है. राष्ट्रीय ज्वाइंट सेक्रेटरी के साथ उन्हें महाराष्ट्र के सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने लगाई इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर रोक OBC आरक्षण को लेकर , मांगी रिपोर्ट
    Next Article जमशेदपुर अब तक

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.