Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में दिनोंदिन तापमान में हो रही गिरावट , IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
    Breaking News Headlines

    दिल्ली में दिनोंदिन तापमान में हो रही गिरावट , IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2023Updated:January 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली.   दिल्ली में सर्दी सितम ढा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के लोधी रोड में आज न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह में दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा दिखाई दिया, जिसकी वजह से वाहन चालक सड़कों पर लाइट जलाकर वाहन चलाते दिखे. वहीं, घने कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर फॉग अलर्ट जारी किया गया है.

     

     

    मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. इसको लेकर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. 8 किमी प्रति घंटे की की रफ्तार से हवा चल रही है. कोहरे की वजह से50 मीटर से भी सड़कों पर विजिबिलिटी 50 मिटर से भी कम है. वहीं, बर्फीली हवाओं की वजह से बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके इस वक्त कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं. प्रचंड सर्दी से हाल-फिलहाल राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है.मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

     

     

     

    मौसम केंद्र लखनऊ के कार्यवाहक निदेशक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, हवा की ऊपरी सतह में घने कोहरे के कारण सूरज की तपिश जमीन तक नहीं पहुंच पा रही है. नतीजतन धूप नहीं निकलने से दिन का तापमान भी कम ही रह रहा है. दानिकश ने बताया कि इसके साथ ही उत्तराखंड की ऊंचाई वाली पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद वहां से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन भरी सर्दी पैदा कर दी है. उन्होंने बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है.

     

     

     

    मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी हिस्सों में अनेक स्थानों पर तथा पूर्वी भागों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि राज्य के ज्यादातर पश्चिमी इलाके और कुछ पूर्वी हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा. बुधवार को राज्य के अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद मंडलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा प्रयागराज मंडल में यह काफी नीचे रहा. राज्य के बाकी सभी मंडलों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि अगर लोग सर्दी में बाहर निकल रहे हैं तो गर्म कपड़े जरूर पहनें.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने लगाई इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर रोक OBC आरक्षण को लेकर , मांगी रिपोर्ट

    Related Posts

    टाटा मोटर्स के एचवीटीएल में हुआ अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत 

    October 5, 2026

    दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति और जिला प्रशासन की बैठक

    October 5, 2026

    छौड़ाही के नारायणपीपड़ में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग,छह पर आरोप।20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप।मौ

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Αποτελεσματικές μέθοδοι και passageexpression.com για την αναγνωρισιμότητα του περιεχομένου σας

    आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने पौष्टिक व्यंजन बनाकर दिया पोषण का संदेश

    टाटा मोटर्स के एचवीटीएल में हुआ अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत 

    दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति और जिला प्रशासन की बैठक

    छौड़ाही के नारायणपीपड़ में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग,छह पर आरोप।20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप।मौ

    बहुप्रतीक्षित सिमरिया-मोकामा नया डबल ट्रैक पुल चालू, 2400 करोड़ की परियोजना पर दौड़ी रेल

    सोनारी मरीन ड्राइव फायरिंग: मुख्य आरोपी मोहन यादव चंडीगढ़ से गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

    सोना देवी विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन

    एसआईआर को लेकर पोटका प्रखंड मुख्यालय में संजीव सरदार ने सुनी जनता की समस्याएं

    चक्रधरपुर में फिर निशाने पर रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स, लाखों के मोबाइल चोरी से व्यापारियों में दहशत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.