Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आठ हार्डकोर नक्सलियों ने राजधानी रांची में पुलिस एवं सीआरपीएफ के समक्ष किया आत्मसमर्पण
    Breaking News झारखंड

    आठ हार्डकोर नक्सलियों ने राजधानी रांची में पुलिस एवं सीआरपीएफ के समक्ष किया आत्मसमर्पण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 4, 2023No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आठ हार्डकोर नक्सलियों ने राजधानी रांची में पुलिस एवं सीआरपीएफ के समक्ष किया आत्मसमर्पण

    झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कोल्हान के आठ हार्डकोर नक्सलियों ने राजधानी रांची में पुलिस एवं सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. आत्मसमर्पण करने वालों में जयराम बोदरा, सरिता सरदार, मातरो मगेरिया, कुमीर पूर्ति, पातर कोड़ा, कार्तिक सिरका, रोशनी पूर्ति व एक अन्य नक्सली शामिल हैं. ये सभी चाईबासा और सरायकेला के रहनेवाले बताए जा रहे हैं. इनमें से कार्तिक और रोशनी पूर्ति माओवादियों के मारक दस्ते का सदस्य बताए जा रहे हैं. आत्मसमर्पण के बाद राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ इन्हें दिया जाएगा. इसकी जानकारी डीआईजी अभियान अमोल वेणु होमकर ने दी. उन्होंने आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को समाज के मुख्यधारा में लौटने की शुभकामनाएं दी. उन्होंने बताया कि लगातार पुलिस एवं सीआरपीएफ के बढ़ते प्रभाव और नक्सली संगठनों के गलत नीतियों के कारण त्रस्त होकर इन्होंने दस्ते से भागकर आत्मसमर्पण किया है. इनके खिलाफ हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे दर्जन मामले दर्ज है. ये सभी 10 साल से माओवादी दस्ते में सक्रिय थे और अनमोल दस्ते के लिए काम कर रहे थे.
    अमोल वेणु होमकर (डीआईजी अभियान)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्री चम्पई सोरेन की अध्यक्षता में जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article झारखण्ड तय समय में बहुत जल्दी कालाजार से मुक्त होगा :बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री, झारखण्ड

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.