Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »
    Headlines राजनीति

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर.पिछले 4 साल से जिन निर्दलीय और बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों के भरोसे कांग्रेस की सरकार चल रही है उन विधायकों के खिलाफ कांग्रेस के सिंबल पर 2018 में चुनाव लड़  चुके प्रत्याशियों ने मोर्चा खोल दिया. यह मोर्चा खोला है प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के फीडबैक कार्यक्रम के दौरान गया. पीसीसी के वॉर रूम में नए प्रभारी ने फीडबैक के लिए कांग्रेस के टिकट पर 2018 का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों को बुलाया था. इन सभी प्रत्याशियों में से खासतौर पर 19 उन प्रत्यशियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की, जिनके विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले अथवा बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायक सरकार बचाने में साथ रहे हैं.

     

     

     

    इन प्रत्याशियों ने रंधावा के सामने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में चुनाव जीतने वाले इन विधायकों ने लूट मचा रखी है. यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोई काम नहीं हो रहा है और यह लोग विधानसभा क्षेत्र में सीएमओ की धौंस देते हैं. पिछले 4 साल में हमारी स्थिति क्षेत्र में बद से बदतर हो गई है. हमारी जमकर अनदेखी की गई हैं.

     

     

     

    शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से 2018 का चुनाव लड़े कांग्रेस प्रत्याशी मनीष यादव ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय चुनाव लड़कर जीतने वाले विधायक ने सरकार को समर्थन देने के नाम पर जमकर सत्ता का दुरूपयोग किया हैं. ये लोग जनता से लूट घसोट कर रहे हैं. कांग्रेस विचारधारा के कर्मचारियों का जैसलमेर बाड़मेर ट्रांसफर करवा रहे हैं. हमने प्रभारी से इस बारे में शिकायत की है. हमने कहा है कि वह इन विधानसभा क्षेत्रों में सर्वे करवा ले वहां की स्थिति स्वयं जांच लें और उसके बाद कोई फैसला ले. उन्होंने कहा कि पिछले 4 साल में निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव में हमारी एक नहीं चली. हमें संगठन में उचित स्थान नहीं दिया गया. मनीष यादव ने कहा कि फीडबैक कार्यक्रम के दौरान खुद पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने माना कि इन 19 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए सत्ता व संगठन कुछ खास नहीं कर पाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article Next Post

    Related Posts

    पैतृक संपत्ति विवाद मामले में बिल्डर समेत सात लोगों के खिलाफ अदालत ने लिया संज्ञान

    May 30, 2026

    संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर कांग्रेस का जोर

    May 30, 2026

    पीएम आवास लाभुकों को 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मझगांव में भालू का हमला, शौच के लिए गए युवक को किया घायल

    अस्सी घाट पर ‘घाट-संध्या’ में गम्हरिया के तरित सरकार की कथक प्रस्तुति ने बांधा समां

    कांड्रा के बुरुडीह में पुलिस ने दो अवैध शराब भट्ठी किया ध्वस्त

    गम्हरिया प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    यूसील सीएमडी का जादूगोड़ा में औचक निरीक्षण: अस्पताल और कैंटीन की खामियों पर सख्ती, सुधार के दिए कड़े निर्देश

    शिलान्यास हुआ, सड़क नहीं बनी: भुजुडीह-पोटका मार्ग की बदहाली पर जेएलकेएम का आंदोलन का ऐलान

    पैतृक संपत्ति विवाद मामले में बिल्डर समेत सात लोगों के खिलाफ अदालत ने लिया संज्ञान

    संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर कांग्रेस का जोर

    पीएम आवास लाभुकों को 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    अड्डेबाजी के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस का विशेष अभियान, 172 लोगों का सत्यापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.