Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीओ डुमरिया रामनरेश सोनी के असामयिक निधन पर जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने जताया शोक, समाहरणालय में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची

    सीओ डुमरिया रामनरेश सोनी के असामयिक निधन पर जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने जताया शोक, समाहरणालय में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीओ डुमरिया रामनरेश सोनी के असामयिक निधन पर जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने जताया शोक, समाहरणालय में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई

    डुमरिया के अंचल अधिकारी श्री रामनरेश सोनी का हृदय गति रुकने से आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया । तबियत खराब होने पर श्री सोनी को टीएमएच लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । टीएमएच में उपायुक्त समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे । पार्थिव शरीर को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पास्टमार्टम कराया गया । मूल निवासी ग्राम+ पोस्ट+ थाना- मुस्करा, जिला- हमीरपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले 42 वर्षीय श्री रामनरेश सोनी अपने पीछे भरा-पूरा छोड़ गए हैं । पांच भाईयों में सबसे छोटे श्री सोनी की पत्नी एवं उनके दो बच्चे(एक बेटी, एक बेटा) मुसाबनी में साथ रहते थे । परिवार में मां हैं, पिता का निधन हो चुका है ।

     

     

    झारखंड प्रशासनिक सेवा तृतीय बैच के अधिकारी श्री राम नरेश सोनी डुमरिया अंचलाधिकारी के साथ-साथ मुसाबनी अंचलाधिकारी के भी अतिरिक्त प्रभार में थे। जून 2022 में

     

     

    एसडीओ के पद पर प्रोन्नत किए गए। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य और दिल्ली से सामाजिक विज्ञान में मास्टर डिग्री ली। साल 2010 में एटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग बीडीओ सह सीओ सतबरवा प्रखंड पलामू, मेदिनीनगर सदर अंचल अधिकारी, साहिबगंज अंचल अधिकारी, अंचल अधिकारी चास के पद पर पदस्थापित रहे थे।

     

    समाहरणालय सभागार में आयोजित शोकसभा में सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी । उपायुक्त ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दु:ख के समय में पूरा जिला प्रशासन उनके साथ है। उन्होने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे नौजवान एवं काबिल अधिकारी का असमय चले जाना काफी दु:खदायी है। जिला प्रशासन के लिए यह अपूरणिय क्षति है ।

     

     

    शोक सभा के पश्चात सभी कार्यालयों में औपचारिक रूप से छुट्टी कर दी गई। जिला प्रशासन की ओर से सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी गई ।

     

    फाइल फोटो

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर  में आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.