Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंझावला कांड पर गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    कंझावला कांड पर गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कंझावला कांड पर गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट, स्पेशल CP को दिए यह निर्देश

     

    सिर शर्म से झुका है… दिल्‍ली में हैवानियत की यह कहानी पढ़ एलजी वीके सक्सेना भी सिहर गए

    दिल्ली में रविवार को हुए कंझावला मामले पर गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस ने रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को कहा कि कंझावला मामले पर जल्दी से जल्दी रिपोर्ट तैयार कर गृह मंत्रालय को सौंपे। उन्होंने इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इससे पहले 20 वर्षीय लड़की का मौलाना आजात कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मंगलवार तक आने की संभावना है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कंझावला इलाके में हुई घटना में युवती को करीब 12 किलोमीटर तक कार से घसीटा गया था और इस मामले में पीड़िता के पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है।

     

    रविवार को हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

     

    कंझावला में 20 वर्षीय एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुए हादसे में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने यहां प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों के खिलाफ नई धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

    वहीं, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में सड़क पर युवती की मृत्यु का मामला दुखद है। पांचों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इस वक्त हमारी कई टीम घटना की जांच में लगी हैं। दिल्ली पुलिस मृतका के घर वालों से लगातार संपर्क में है। उन्हें हर तरह की सहायता प्रदान कर रही है।” उन्होंने अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में हम उनके (पीड़िता के परिवार) साथ हैं। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जांच में पाए गए तथ्यों के अनुरूप सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर मिसाल बनाएंगे, जिससे ऐसी घटना दोबारा न होने पाए।”

    पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से मौत और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि आरोपियों को कंझावला इलाके में अपराध स्थल पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया जाएगा।

    वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार को जांच के बारे में अद्यतन जानकारी दी गई है और आश्वासन दिया गया है कि पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए सभी सबूत इकट्ठा करेगी कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। उन्होंने कहा, ‘‘वाहन की फोरेंसिक पड़ताल भी की जा रही है।” इससे पहले दिन में, सुल्तानपुरी थाने के बाहर सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और घटना के दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर यातायात जाम कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस घटना को दुर्घटना का मामला मानकर चल रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो का जुगसलाई की जनता ने किया नागरिक अभिनंदन, आमजनों व भाजपा कार्यकर्ताओं के संग नेताओं ने की पदयात्रा
    Next Article जम्मू-कश्मीर  में आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया

    Related Posts

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.