Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन द्वारा महामना मालवीय – कविवर अटल एवं ‘वनयोगी’ देशपांडे जयंती  के अवसर पर “स्वदेश स्मृति साहित्य सेवी सम्मान” का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा साहित्य

    तुलसी भवन द्वारा महामना मालवीय – कविवर अटल एवं ‘वनयोगी’ देशपांडे जयंती  के अवसर पर “स्वदेश स्मृति साहित्य सेवी सम्मान” का आयोजन

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी भवन द्वारा महामना मालवीय – कविवर अटल एवं ‘वनयोगी’ देशपांडे जयंती  के अवसर पर “स्वदेश स्मृति साहित्य सेवी सम्मान” का आयोजन

    महामना मालवीय – कविवर अटल एवं ‘वनयोगी’ देशपांडे जयंती  के अवसर पर सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा “स्वदेश स्मृति साहित्य सेवी सम्मान” सह सांस्कृतिक संध्या / लिट्टी भोज के अवसर पर इस वर्ष नगर के ३ साहित्य सेवियों सर्वश्री भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, शीतल प्रसाद दूबे तथा श्रीमती शकुन्तला शर्मा को ” स्वदेश स्मृति साहित्य सेवी सम्मान ”

     

    एवं वर्षो से साहित्य समिति के विभिन्न पदों पर रहकर अनवरत साहित्य के प्रति उत्कृष्ट सेवा के लिये समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री यमुना तिवारी ‘व्यथित’ को “साहित्य के सिपाही सम्मान” से नवाजा गया । जिसके अन्तर्गत सबों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, श्रीफल, सम्मान पत्र , स्मृति चिन्ह एवं ११०००/- (ग्यारह हजार) की नगद राशि प्रदान की गई ।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका

     

    एवं संचालन मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी ने की । जबकि स्वागत वक्तव्य न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद ने की । सम्मान के पूर्व चारो साहित्यकारों का परिचय क्रमश : श्री दिव्येन्दु त्रिपाठी, डाॅ. अजय कुमार ओझा, श्रीमती माधवी उपाध्याय एवं डाॅ. वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने प्रस्तुत किया ।
    कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती एवं तीनों महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन , पुष्पार्पण तथा श्री राजेन्द्र राज के सरस्वती वंदना से हुई ।
    मौके पर पिछले दिनों ११ सितंबर २०२२ को संस्थान के मुख्य सभागार में सम्पन्न हुए ‘छंदमाल्य’ कार्यक्रम के प्रतिभागियों को जिनमें श्रीमती प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’, डाॅ. संध्या सिन्हा ‘सूफी’, डाॅ. रजनी रंजन, श्रीमती आरती श्रीवास्तव ‘ विपुला ‘, श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तव ‘गार्गी’, श्रीमती शोभा किरण , श्रीमती किरण कुमारी तथा श्री दीपक कुमार वर्मा को सम्मान स्वरुप पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्थानीय ‘प्रभात खबर’ के वरिष्ठ सम्पादक श्री संजय मिश्र ने तुलसी भवन द्वारा हिन्दी साहित्य के विकास के लिये किये जा रहे कार्यो की भूरि – भूरि प्रशंसा की । जबकि विशिष्ट अतिथि राँची से पधारीं वरीय साहित्यकार / कवयित्री डाॅ. सुरिंदर कौर ‘नीलम’ ने कहा कि सम्मान आगे बढने की प्रेरणा देती है । उन्होंने सम्मान पाने वाले सभी साहित्यकारों को बधाई दी ।

    कार्यक्रम के दुसरे सत्र में श्री राजेन्द्र साह ‘राज’ एवं अन्य द्वारा सांस्कृतिक संध्या के अन्तर्गत विभिन्न गीतों की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत जोड़ो यात्रा बहरागोड़ा के पांचवा दिन मे केंद्र की भाजपा सरकार के बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ उमडा जन सैलाब :डॉक्टर अजय कुमार
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज सीटीसी, मुसाबनी में आईआरबी 1-5 के पासिंग आउट परेड में हुए शामिल

    Related Posts

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    August 7, 2026

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    भारत की बड़ी सफलता, ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-4 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, सैन्य शक्ति मजबूत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.