Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोग भगाये योग
    Breaking News Headlines धर्म मेहमान का पन्ना राष्ट्रीय

    रोग भगाये योग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रोग भगाये योग

    जय प्रकाश राय
    21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस का मनाया जाना भारतीय परंपराओं को बहुत बड़ा महत्व दिया जाना है। स्वस्थ रहने के लिये हम न जाने कितने ही यतन करते है। इनमें योग का स्थान सर्वोपरि है। इसके लाभ अब साबित करने की जरूरत इस लिये भी नहीं है क्योंकि पूरी दुनियां इसके फायदे समझने लगा है तभी तो वहां योग वन डे इवेंट नहीं बल्कि नियमित जीवनशैली का अहम् हिस्सा बन गया है। जीवन की आपाधापी में हम खुद के लिये समय नहीं निकाल पाते। हम खुद स्वस्थ नहीं रहेंगे, मानसिक रूप से मजबूत नहीं बनेंगे तो फिर कोई भी काम सही तरीके से नहीं कर पायेंगे। योग की यही ताकत है कि इसके करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है।
    सबसे बड़ी बात है कि इसके करने से कोई नुक्सान नहीं। न आर्थिक रूप से न मानसिक रूप से और न ही शारीरिक रूप से। बस इसे लेकर नियमित होने की जरूरत है। सुबह के समय वैसे भी लोग अपने काम को लेकर इतने सक्रिय नहीं रहते। विशेषज्ञ कहते है कि 30 मिनट से लेकर 45 मिनट भी नियमित योग के अनगिनत फायदे है। जो असाध्य रोग किसी अस्पताल में ठीक नहीं हो पाते, उनका इलाज इस योग ने ढूंढ निकाला है। बल्कि पहले से ही है। योग एक समय लुप्त हो गया था लेकिन विदेशों में योगा बनने और प्रभाव छोडऩे के बाद यह वापस हमारे यहां आया है और इसकी लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।
    एक अच्छी बात यह भी है कि भले भारत में योग के साम्प्रदायिक रंग चढ़ाने की कोशिश होती हो लेकिन कई देशों खासकर इस्लामिक देशो में इसका प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। वहां इसे लोग धर्म से जोड़कर नहीं देखते शरीर के फायदे के लिये करते है। योग पर साम्प्रदायिकता का रंग कुछ कुत्सित विचार को लेकर चढ़ाने की कोशिश की जाती है लेकिन अब तो यह जिस तरीके से लोकप्रिय होता जा रहा है उसका असर भी दिखने लगा है। कई लोगों के अनुभव योग के महत्व को और बढ़ाने में सहायक हो रहे है। इसे किसी सरकार या धर्म से जोड़कर देखने के बजाय खुद से जोड़कर जो देखेगा वही इसका लाभ उठा सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में आयोजित योग के मुख्य कार्यक्रम में कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए चार पकार आवश्यक हैं. ये चार पकार हैं पानी, पोषण, पर्यावरण और परिश्रम. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये चार चीजें- पीने का शुद्ध पानी मिले, आवश्यकता के अनुसार पोषण प्राप्त हो, स्वच्छ पर्यावरण हो और परिश्रम जीवन का हिस्सा हो, तो स्वयं उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है. अर्थात् जीवन में चार पकार हों, तो उत्तम स्वास्थ्य होना तय है। यह कोई धर्म या जाति को नहीं देखता।

    लेखक चमकता आईना के संपादक हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जातीय संगठन नहीं बल्कि मानवीय संगठन है ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर: विकास सिंह

    Related Posts

    एसएसपी खुद बाइक से निकले शहर के हालात देखने, चौक-चौराहों पर लोगों से लिया फीडबैक

    September 27, 2026

    *बागवन पंचायत को मिली विकास की सौगात, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन-शिलान्यास*

    September 27, 2026

    दिनकर-प्रताप नारायण मिश्र जयंती समारोह में नाट्य पुस्तक ‘जिज्ञासा’ का लोकार्पण

    September 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एसएसपी खुद बाइक से निकले शहर के हालात देखने, चौक-चौराहों पर लोगों से लिया फीडबैक

    *बागवन पंचायत को मिली विकास की सौगात, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन-शिलान्यास*

    दिनकर-प्रताप नारायण मिश्र जयंती समारोह में नाट्य पुस्तक ‘जिज्ञासा’ का लोकार्पण

    *आजसू से हरेलाल आउट, ईचागढ़ की सियासी बिसात में नई चाल?*

    सोन मंडप में ऐतिहासिक महा रक्तदान शिविर, 1203 लोगों ने किया रक्तदान

    दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय समिति की दो बैठकें, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

    ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच दस नंबर बस्ती की नई कमेटी गठित

    बीकेएमएस के सदस्यता अभियान में मजदूरों व महिलाओं की भागीदारी

    यूसीआईएल के नए तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग ने संभाला पदभार

    हाईवा से सड़क पर गिर रहा यूरेनियम अयस्क, धूल में सांस ले रहे राहगीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.