Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, लद्दाख और कश्मीर में शुरू हुआ चिल्ला-ए-कलां
    Breaking News Headlines

    उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, लद्दाख और कश्मीर में शुरू हुआ चिल्ला-ए-कलां

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान इत्यादि राज्यों में रात और सुबह के समय घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पडऩे लगी है. मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र, छोटी अवधि के लिए एक दबाव में बदल सकता है और पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम की ओर श्रीलंका में कोमोरिन क्षेत्र की ओर बढ़ सकता है.

     

     

    पश्चिमी विक्षोभ को मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ पवनों में एक द्रोणिका के रूप में देखा जाता है, जिसका अक्ष औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है. यह मोटे तौर पर 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में 72 डिग्री पूवज़् देशांतर के साथ चल रहा है. अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु के तटीय इलाकों में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है. शेष देश में मौसम शुष्क रहेगा. 26 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और हिमपात शुरू हो सकता है. उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरे की सघनता और तीव्रता में कमी आई है. पंजाब, हरियाणा और लेखक राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा जारी रह सकता है. कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की उम्मीद है.

     

     

    मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार की तलहटी में भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा देखा गया. पंजाब के कई हिस्सों, उत्तरी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति देखी गई. मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों में राजस्थान के पांच जिलों में कोहरे व शीतलहर के लिए अलर्ट जारी किया है. वहीं हिमालयी राज्यों में कड़ाके की सर्दी का मौसम चिल्ला-ए-कलां शुरू हो गया है.

     

     

    मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लेह और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. लद्दाख में झील, झरने और नदियां पूरी तरह जम गई हैं. कश्मीर में भी जल स्त्रोत बर्फ बनने लगे हैं. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी यही हाल है. चिल्ला-ए-कलां का समय 40 दिन का होता है. इन 40 दिनों के दौरान लद्दाख और कश्मीर में तापमान माइनस में पहुंच जाता है. चूंकि पहाड़ी राज्यों में बर्फ पड़ती है, इसलिए यहां से होकर मैदानी इलाकों में आने वाली हवाएं अपने साथ ठंड भी लेकर पहुंचती हैं. इसकी वजह से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार में गलन वाली सर्दी पड़ती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुणे में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से दो लोगों की मौत, चार घायल
    Next Article उत्तर प्रदेश में कोरोना के खतरे को लेकर एडवाइजरी जारी, लखनऊ में लागू हुआ कोविड प्रोटोकॉल

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.