Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाएगी भाजपा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाएगी भाजपा

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाएगी भाजपा, बैठक में प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुडुड ने मंडलाध्यक्षों को दिए जरूरी निर्देश।

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न एवं झारखंड राज्य के जनक अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती पर जमशेदपुर महानगर में मंडल से लेकर तक बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही, रेडियो पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा सुना जाएगा। आगामी रविवार को आयोजित होने वाले दोनों कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बुधवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू विशेष रूप से शामिल हुए एवं कई निर्देश दिए।

    उन्होनें बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस को प्रदेश द्वारा बूथ स्तर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निणर्य लिया गया है। जिसमें जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर यह आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, 25 दिसंबर को वर्ष का अंतिम रविवार है जहां सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी बूथ पर पार्टी के नेतागण, पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्व. अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। ततपश्चात मन की बात कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना जाएगा। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान झारखंड राज्य के गठन में अटल जी के योगदान समेत उनके शासनकाल में स्थापित सुशासन व योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार सुशासन की नीति पर कार्य कर रही है। सुशासन का अर्थ है कि सबकी सुनवाई हो, सभी की बात मानी जाए, देश की जनता सुरक्षित महसूस करे। इन्हीं भावों को आगे लेकर पीएम मोदी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी की जयंती एवं मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सभी बूथों पर किया जाएगा।

    बैठक में जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, मुचिराम बाउरी, अमित अग्रवाल, बिनानंद सिरका, मोहम्मद निसार, अजीत कालिंदी समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो उपस्थित थे। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा जिला खाद्य आपूर्ति विभाग जामताड़ा ,नारायणपुर एवं नाला प्रखंड के सैकड़ों डीलर के माह दिसंबर के PMGKAY खाद्यान्न आवंटन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण…….
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में वर्तमान राज्य सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 दिसंबर 2022 को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    August 9, 2026

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.