Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युतवरण महतो ने  केंद्रीय खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर एचसीएल की बंद प्लांट इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी) को जल्द चालू कराने की मांग की
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    सांसद विद्युतवरण महतो ने  केंद्रीय खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर एचसीएल की बंद प्लांट इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी) को जल्द चालू कराने की मांग की

    News DeskBy News DeskDecember 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युतवरण महतो ने  केंद्रीय खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर एचसीएल की बंद प्लांट इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी) को जल्द चालू कराने की मांग की

     

    घाटशिला।सांसद विद्युतवरण महतो ने मंगलवार को केंद्रीय खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर एचसीएल की बंद प्लांट इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी) को जल्द चालू कराने की मांग की है। सांसद ने कहा कि प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण प्लांट बीते तीन वर्ष से बंद है जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है। एचसीएल-आईसीसी प्लांट को छोड़ आदिवासी बहुल क्षेत्र में रोजगार का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। रोजगार नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में मजदूर पलायन को मजबूर हो रहे है। आर्थिक तंगी के कारण मजदूरों की स्थिति बद से बदतर होते जा रही है।

     

    ठेका मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई से लेकर बेटियों के विवाह तक नहीं हो पा रहे है। आर्थिक तंगी से जूझते कई ठेका मजदूरों ने आत्महत्या तक कर ली है। मऊभंडार टाउनशिप की स्थिति भी खराब होते जा रही है। यही नहीं, स्थायी मजदूर तक अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे है। वही, सांसद ने एचसीएल-आईसीसी की कॉपर खदानों को भी जल्द खुलवाने की मांग की। कहा कि राखाकॉपर की खदान को खुलवाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थी। तत्कालीन सीएम रघुवर दास ने राखाकॉपर एवं चापड़ी माइंस के साथ रोआम में

     

    कंसन्ट्रेट प्लांट निर्माण के लिए भूमिपूजन किया था। हालांकि प्रबंधन की नीतियों के कारण खदानें आज तक चालू नहीं हो सकी और ना ही प्लांट के निर्माण को लेकर कोई पहल हो सका। यही हाल, सुरदा माइंस का भी है जो पर्यावरणीय स्वीकृति के मुद्दे को लेकर आज तक बन्द है। केंदाडीह माइंस से भी क्षमता के अनुरूप उत्पादन नहीं हो रहा है।

     

    सांसद ने आईसीसी की खदानों एवं प्लांट को जल्द चालू कराने की मांग की। सांसद ने केन्द्रीय मंत्री से यह भी मांग किया कि आईसीसी यूनिट के मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जाए जिसमें सम्बन्धित मंत्रालय के साथ एचसीएल के अधिकारी और वे (सांसद) स्वयं मौजूद रहे। सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव के मुताबिक सांसद की अपील पर केंद्रीय खान मंत्री ने खान सचिव विवेक भारद्वाज को को जरूरी पहल करने का निर्देश दिया हैं।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज पहल एवं निर्देश पर जामताड़ा प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित एल्डर्स क्लब में बच्चों ने बुजुर्गों के संग खूब की मस्ती
    Next Article सहियाओं की ताकत और क्षमता के कारण हम कीर्तिमान गढ़ रहे हैं : स्वास्थ्य मंत्री

    Related Posts

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    June 23, 2026

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.