खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2022-23 में धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न
धान अधिप्राप्ति हेतु जिले में 13 लैंपस का हुआ चयन; धान अधिप्राप्ति में आवश्यक सहयोग हेतु सभी लैंप्स जनसेवक की प्रतिनियुक्ति की गई।
किसानों की सुविधा हेतु उन्हें नजदीकी लैंप्स में ही टैग करें – उपायुक्त
आज दिनांक 20 दिसंबर 2022 को कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2022-23 में धान अधिप्राप्ति हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने इससे पूर्व हुए बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन पर विमर्श कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिया। उन्होंने जिले में धान अधिप्राप्ति के निबंधन एवं लक्ष्य के अनुरूप धान के उठाव पर विशेष बल दिया।
उन्होंने कहा कि धान उठाव से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानियां आती है, तो अपने नजदीकी पदाधिकारियों से संपर्क कर कार्यों का निष्पादन यथाशीघ्र किए जाएं। उपायुक्त ने प्रखंडवार किसानों के निबंधन कराने का निर्देश सम्बंधित पदाधिकारी को दिया। वहीं बैठक में बताया गया कि धान अधिप्राप्ति हेतु कुल 13 लैंप्स का चयन किया गया है। जिसमे किसानों की सुविधा हेतु सभी लैंप्स में जनसेवक की प्रतिनियुक्ति की गई है।
वहीं उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष धान काफी कम हुआ है ऐसे में लोगों को अपने धान के विक्रय के लिए अधिक दूर नहीं जाना पड़े। ऐसे में किसानों के हित में नजदीक के लैंप्स में ही उनका टैगिंग करते हुए धान अधिप्राप्ति सुनिश्चित किया जाय।
वहीं उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के अलावा किसी अन्य का धान खरीद किए जाने या किसी भी तरह का अनियमिता पाए आने पर वैसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।