गाना पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी झारखंड की ओर से राहुल गांधी को समर्पित :अंसार खान
झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान आज सुबह जमशेदपुर के सर्किट हाउस पहुंचे। सबसे पहले अंसार खान सर्किट हाउस में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर से मुलाकात किया। मुलाकात करने के बाद (भारत जोड़ो यात्रा पर) जो गाना अंसार खान के द्वारा (मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो)
फिल्माया गया है अंसार खान ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को दिखाया गाना पूरा देखने के बाद राजेश ठाकुर ने अंसार खान का काफी तारीफ किया। और कहा बहुत जबरदस्त अंदाज में “भारत जोड़ो यात्रा” पर जो फिल्माया गया है जो भी एक बार देख लेगा वह बार-बार देखने की कोशिश करेगा। इस गाने को पूरे भारत में वायरल करना चाहिए। दूसरी ओर पूर्व केंद्र मंत्री एवं वर्तमान प्रदेश कोऑर्डिनेटर “भारत जोड़ो यात्रा के सुबोध कांत सहाय ने बहुत ध्यान देकर गाने को सुना।गाना सुनने के बाद अंसार खान से कहा सभी जगह वायरल करिए मुझे उम्मीद है
जो भी भारतीय इस गाने को सुनेगा वह देश से जरूर प्रेम करेगा। सुबोध कांत सहाय ने कहा आज राहुल गांधी पूरे भारत में भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं उन्हीं का यही कहना है जितने भी भारतीय हैं सभी भारतवासी भारत से प्रेम करें, आपस में सभी मिलकर भारत की धरती की रक्षा करें, और भारत को बचाएं।
अंसार खान ने कहा भारत जोड़ो आंदोलन को इस गाने के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राहुल गांधी को समर्पित करता हूं।यह गाना फेसबुक, यूट्यूब चैनल पर वायरल किया गया है। यूट्यूब चैनल
ansarkhancongrssleader4387और फेसबुक Ansar khan इसी पर ही लाना दिखाना मिलेगा।