Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लाश पर राजनीति होने से सदन की गरिमा आहत होती है: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    लाश पर राजनीति होने से सदन की गरिमा आहत होती है: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लाश पर राजनीति होने से सदन की गरिमा आहत होती है: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने घटना को एक खास वर्ग से जोड़ने पर आपत्ति जतायी

     

    भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार के तुष्टिकरण के कराण इस तरह की घटना हो रही हैं

    झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायकों ने जमकर हंगामा किया. स्पीकर के प्रारंभिक वक्तव्य के दौरान ही भाजपा के विधायक वेल में आ गये और सरकार से साहिबगंज रबिता हत्याकांड के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग करने लगे भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार के तुष्टिकरण के कराण इस तरह की घटना हो रही हैं.

     

    हो-हंगामे के बीच स्पीकर ने सभापति तालिका की घोषणा और समितियों के गठन के बाद शोक प्रकाश की प्रक्रिया शुरू की. इस दौरान भाजपा की ओर से मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने इस बात पर आपत्ति जतायी कि साहिबगंज में आदिम जनजाति की बेटी के कई टुकड़े कर दिए गये. इससे पूरा राज्य शर्मसार है.

    उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हत्यारा एक खास वर्ग का है. इतना कहने भर की देरी थी कि सत्ता पक्ष के लोग भी उनके विरोध में उठ खड़े हुए.

    मंत्री मिथिलेश ठाकुर और मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस घटना को एक खास वर्ग से जोड़ने पर आपत्ति जतायी. बीच बचाव करते हुए स्पीकर ने कहा कि शोक प्रकाश के दौरान राजनीतिक बात से बचना चाहिए. ऐसे में परंपरा टूटेगी. इस बात को बाद में भी रखा जा सकता था.हंगामा बढ़ा तो सदन के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की

    उन्होंने कहा कि वह विपक्ष की संवेदनाओं से वाकिफ हैं. इनकी बातों का जवाब दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लाश पर राजनीति होने से सदन की गरिमा आहत होती है. ये लोग मृतजनों पर राजनीति कर रहे हैं. सीएम के इतना कहते ही भाजपा शोर मचाने लगी. इसी दौरान भाजपा विधायक रणधीर सिंह अपने चेयर पर खड़े हो गये. इसकी वजह से उन्हें मार्शल आउट कर दिया गया. इस बीच स्पीकर बार-बार बोलते रहे कि शोक प्रकाश के दौरान ऐसा होना अशोभनीय है. दूसरी तरफ शोक प्रकाश पर दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते हुए विधायक प्रदीप यादव ने साहिबगंज रबिता हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व दिल्ली में इसी तरह से श्रद्धा की हत्या हुई थी. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नया कानून बनाना की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नये कानून में रबिता हत्याकांड जैसे मामलों में सार्वजनिक रूप से फांसी देने की प्रावधान होना चाहिए.

    ज्ञात हो कि साहिबगंज के बोरियो में 22 वर्षीय रबिता उर्फ रुबिका की हत्या कर पति और उसके घरवालों ने शव के 18 से अधिक टुकड़े किए और फिर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था. बोरियो थाना क्षेत्र के गोडा पहाड़ की पहाड़िया महिला रबिता पहाड़िन की निर्मम हत्या के आरोप में बोरियो बेल टोला के रहने वाले मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी और पत्नी मरियम खातून, पुत्र दिलदार अंसारी और पत्नी गुलेरा, मुस्तकीम के दूसरे पुत्र अमीर अंसारी, महताब अंसारी, पुत्री शारेजा खातून सहित 9 लोगों की गिरफ्तार की गयी है

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुष्ठ रोग के पहचान हेतु सभी सहिया को जिला डीएनटी टीम के द्वारा प्रखंडवार दिया जाएगा प्रशिक्षण
    Next Article युवाओं में देशभक्ति का अलख जगा रहे काले :राकेश्वर पांडे

    Related Posts

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    July 24, 2026

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    July 24, 2026

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.