Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष का बड़़ा बयान, कहा- राज्य के समग्र विकास के लिए फडणवीस का CM बनना जरूरी
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष का बड़़ा बयान, कहा- राज्य के समग्र विकास के लिए फडणवीस का CM बनना जरूरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई. महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले ने एक बार फिर देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की. उनका यह बयान महाराष्ट्र में शीतकालीन सत्र से पहले आया है. उन्होंने कहा कि जब तक मैं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हूं, तब तक देवेंद्र फडणवीस को राज्य के समग्र विकास के लिए फिर एक बार महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना चाहिए.

     

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बवनकुले ने कहा कि फडणवीस ने हर समाज को न्याय दिलाने के लिए काम किया है फिर चाहे मराठा हो धनगर हो या कोई दूसरा समाज हो. नागपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए, बावनकुले ने कहा कि जब तक मैं भाजपा की राज्य इकाई का अध्यक्ष हूं, फडणवीस को सीएम बनना चाहिए.

     

    इससे पहले महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा था पार्टी ने भारी मन से फैसला किया है कि बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को फडणवीस के बजाय राज्य का मुख्यमंत्री बनना चाहिए. वहीं अब बावनकुले की टिप्पणी ने विपक्षी दलों को बोलने का मौका दे दिया, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने कहा कि इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वर्तमान सीएम शिंदे का कोई मूल्य नहीं है.

     

    उन्होंने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति ही महाराष्ट्र को आगे ले जा सकता है, तो वह देवेंद्र फडणवीस हैं. बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है. भाजपा ने 30 जून को घोषणा की कि शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे. पूर्व सीएम फडणवीस ने भी कहा था कि वह सरकार से बाहर रहेंगे, लेकिन कुछ ही घंटों में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा की कि फडणवीस डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में तेज रफ्तार कार ने 3 बच्चों को रौंदा, एक की हालत गंभीर, ड्राइवर गिरफ्तार
    Next Article MRS WORLD 2022 बनीं सरगम कौशल, 21 साल बाद भारत को मिला ताज

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.