Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने 3 बच्चों को रौंदा, एक की हालत गंभीर, ड्राइवर गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने 3 बच्चों को रौंदा, एक की हालत गंभीर, ड्राइवर गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने तीन बच्चों को टक्कर मार दी. घटना में तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. ये बच्चे फुटपाथ के किनारे खड़े थे, लेकिन कार बेकाबू होकर फुटपाथ पर चली गई और बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने फौरन मौके पर पहुंचकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि कार चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार सड़क के बाद फुटपाथ पर चली गई. पुलिस के मुताबिक, कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

     

    यह है पूरा घटनाक्रम

    ये घटना सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है. गुलाबी बाग इलाके में लीलावती स्कूल के पास प्रताप नगर निवासी गजेंद्र (30) अपनी ब्रेजा कार पर से नियंत्रण खो बैठा. कार सीधे फुटपाथ पर चढ़ गई और दीवार से टकराकर कुछ दूरी पर जाकर रुक गई. कार की चपेट में तीन बच्चे आ गए. स्थानीय लोगों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो बच्चों को हालत ठीक है, जबकि तीसरे को निगरानी में रखा गया है. बच्चों की उम्र 10 से 4 साल के बीच है.

     

    वीडियो हुआ वायरल

    इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और फुटपाथ पर खड़े तीन बच्चों को टक्कर मार दी. उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सागर सिंह कलसी ने कहा कि घटना में जख्मी 10 और 4 साल के दो बच्चे खतरे से बाहर हैं, जबकि छह वर्षीय एक बच्चे को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, गम में पालतू कुत्ते ने भी ट्रैक पर अपना सर रखकर दे दी जान
    Next Article महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष का बड़़ा बयान, कहा- राज्य के समग्र विकास के लिए फडणवीस का CM बनना जरूरी

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.