Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, डीसीएम से टकराई बस, 6 की मौत, 22 घायल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, डीसीएम से टकराई बस, 6 की मौत, 22 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    फिरोजाबाद. फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के भीषण हादसा हुआ है। यहाँ लुधियाना से रायबरेली जा रही स्लीपर बस डीसीएम से टकरा गई| जिससे बस खाई में पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 22 यात्री घायल हो गए है। मरने वालों में एक बच्चा, दो महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है।

     

    ये हादसा नगला खंगार के 61 माइल स्टोल के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही यूपीडा की राहत टीम के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। SSP आशीष तिवारी, SP देहात रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। मरने वालों में रीना उम्र 22 वर्ष पत्नी सुनील निवासी कुसुम्भी थाना असोथर जिला फतेहपुर, अयांश उम्र 15 माह पुत्र सुनील, सन्तलाला उम्र 67 वर्ष निवासी पन्नोई जिला कौशाम्बी शामिल है। अन्य तीन व्यक्तियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

     

    फिरोज़ाबाद ग्रामीण के SP रणविजय सिंह ने बताया, ”आज सुबह 4:30 बजे एक बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी और उसमें लगभग 45-50 लोग सवार थे, बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर DCM गाड़ी से टकराई और नीचे गिर गई। घायल 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है|

     

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद फिरोजाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है व वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

     

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार : जहरीली शराब का कहर, छपरा में 7 लोगों की गई जान
    Next Article तवांग में जमकर पिटाई खाने के बाद घबराया चीन, एलएसी के करीब फाइटर जेट किए तैनात

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.