Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिन्दू भावना के साथ खेलवाड़ बर्दास्त नहीं डीसी, एसपी से करूंगा बात, जरूरत पड़ी तो कार सेवा करूंगा :मंत्री बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    हिन्दू भावना के साथ खेलवाड़ बर्दास्त नहीं डीसी, एसपी से करूंगा बात, जरूरत पड़ी तो कार सेवा करूंगा :मंत्री बन्ना गुप्ता

    News DeskBy News DeskDecember 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सनातन उत्सव समिति को मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया आश्वासन, मंदिर वहीं बनाएंगे

    हिन्दू भावना के साथ खेलवाड़ बर्दास्त नहीं डीसी, एसपी से करूंगा बात, जरूरत पड़ी तो कार सेवा करूंगा :मंत्री बन्ना गुप्ता

    सनातन उत्सव समिति के शिष्टमंडल ने मंत्री बन्ना गुप्ता से की मुलाकात, मंदिर निर्माण पर रोक और पुलिसिया बर्बरता से कराया अवगत, मंत्री ने कहा – मंदिर वहीं बनेगा और भव्य बनेगा

    साकची बसंत सेंट्रल के नज़दीक सनातन उत्सव समिति की अगुवाई में चल रहे श्री हनुमान मंदिर निर्माण पर जिला प्रशासन द्वारा आधी रात लगाई गई रोक और कारसेवकों पर हुए लाठीचार्ज का विवाद बढ़ता दिख रहा है. सोमवार को सनातन उत्सव समिति की ओर से मंदिर निर्माण से जुड़े चिंटू सिंह के नेतृत्व में राज्य शासन के मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया और सहयोग मांगा.

     

    चिंटू सिंह ने आरोप लगाया की प्रशासन की दमनकारी कार्रवाई हिंदू विरोधी मानसिकता को दर्शाती है और यह विदित है की इस प्रकरण के पीछे पूर्वी के विधायक सरयू राय का दबाव है. समिति के नेताओं ने मंत्री बन्ना गुप्ता को बताया की उक्त मंदिर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में स्थित है, लेकिन पूर्वी के विधायक निर्माण कार्य में रोड़े अटका रहे हैं. वही व्यक्ति जब पश्चिम विधानसभा से विधायक निर्वाचित थें उन्होंने एकबार भी मंदिर निर्माण की सुध नहीं रही.

     

    अब केवल हिंदू मंदिरों के विरुद्ध राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं. समिति ने लाठीचार्ज की घटना और मंदिर निर्माण पर रोक की उच्चस्तरीय जाँच का आग्रह किया.

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने सनातन उत्सव समिति के शिष्टमंडल को हनुमान मंदिर निर्माण के लिए प्रयासों को सराहा. वहीं मुकदमें और लाठीचार्ज की घटना के आशय में उचित सहयोग का भरोसा दिया. मंत्री श्री गुप्ता ने आश्वस्त किया की हर हाल में मंदिर का निर्माण होगा और उसकी भव्यता देखते बनेगी.

     

    उन्होंने कहा कि हिन्दू भावना के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं की जाएगी, डीसी और एसएसपी से प्रकरण की जानकारी लेकर शीघ्र समाधान निकालने का प्रयास करेंगे.

    इधर मंत्री से भेंट के बाद से सनातन उत्सव समिति का मनोबल बढ़ा है. निर्माण टीम से जुड़े अप्पू तिवारी ने कहा की मंत्री संग भेंट वार्ता सकारात्मक रही. जरूरी सहयोग का भरोसा मिला. कहा की भाजमो के संस्थापक सरयू राय के इशारों पर हनुमान मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े लोगों पर झूठे प्रकरण दर्ज हुए है.

     

    पुलिस और प्रशासन दबाव में एकतरफा फ़ैसले ले रही है. सनातन उत्सव समिति ऐसे मुकदमों से नहीं डरती. मंदिर निर्माण करने पर मुकदमा होना गर्व की बात है. समिति फिलहाल मंत्री बन्ना गुप्ता के रुख का इंतेज़ार कर रही है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधर्मेंद्र सोनकर ने लिया स्वास्थ्य एवं आपदा मंत्री बन्ना गुप्ता से आशीर्वाद
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन लोक संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सरकार की योजनाओं और कार्यों से कराया अवगत

    Related Posts

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    September 26, 2026

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    September 25, 2026

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    सूखा खेतों में है, सवाल व्यवस्था की जड़ों में

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.