Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ऑर्गनाइजेशन की दो कंपनियां टैक्स फ्रॉड में दोषी करार
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ऑर्गनाइजेशन की दो कंपनियां टैक्स फ्रॉड में दोषी करार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यूयॉर्क. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की दो रियल स्टेट कंपनियों को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन की एक जूरी ने आपराधिक टैक्स धोखाधड़ी और अधिकारियों को धोखा देने के लिए एक 15 साल की योजना के गलत बिजनेस रिकॉर्ड पेश करने के कई आरोपों में दोषी करार दिया है. ट्रम्प कॉर्प और ट्रम्प पेरोल कॉर्प को उन सभी आरोपों में दोषी पाया गया, जो उन पर लगाए गए थे.

     

    वहीं बताया जा रहा है कि फिलहाल ट्रंप के परिवार को इसके लिए दोषी नहीं ठहराया गया. इस मामले में डोनाल्ड ट्रम्प और उनके परिवार पर कोई आरोप नहीं लगाया गया था, लेकिन अभियोजन पक्ष ने मुकदमे के दौरान कुछ अधिकारियों को कंपनी के खर्च पर मिले अपार्टमेंट, कार और निजी खर्चों सहित दिए गए लाभों के संबंध में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का नाम बार-बार लिया था. जनवरी के मध्य में सजा सुनाए जाने पर ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन को

    अधिकतम 1.61 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरना पड़ सकता है. ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन के वकीलों ने कहा कि वे अपील करने की योजना बना रहे हैं.

     

    ट्रंप की कंपनी के भंग होने का जोखिम नहीं है क्योंकि न्यूयॉर्क कानून के तहत कोई तंत्र नहीं है, जो कंपनी को भंग कर दे. हालांकि एक अपराध में सजा व्यवसाय करने या कर्ज या कांट्रैक्ट हासिल करने की क्षमता पर असर डाल सकती है. डोनाल्ड ट्रंप की कंपनियों के खिलाफ ये फैसला ऐसे समय पर आया है, जब वे पहले से ही कई मुश्किलों से घिरे हुए हैं. अगस्त में उनके घर और रिसार्ट मार-ए-लागो से अमेरिकी सरकार ने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान अपने पास रख लिए गए कई गोपनीय दस्तावेज बरामद किए. बरामद किए गए 300 गोपनीय दस्तावेजों में नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी से जुड़े कागजात भी थे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजोधपुर में दर्दनाक हादसा: शादी समारोह में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, 2 बच्चों की मौत, 42 गंभीर
    Next Article लखनऊ के बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट में लगी आग, एक ग्राहक की जलकर मौत

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.