Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सस्पेंस में बांधे रखती है तापसी पन्नू- ब्लर
    Headlines सिनेमा

    सस्पेंस में बांधे रखती है तापसी पन्नू- ब्लर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अजय बहल की फिल्म ‘ब्लर’ यूं तो दो जुड़वा बहनों की जिंदगी पर आधारित है. इसमें एक बहन की आत्महत्या कर लेती हैं. दूसरी बहन को भरोसा ही नहीं होता कि उसकी बहन ने आत्महत्या की है. ‘ब्लर’ पूरी तरह से गौतमी (तापसी पन्नू) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी लाइफ में दो बड़े मोड़ का सामना करती है. एक उसकी जुड़वां बहन की मौत और दूसरी उसकी आई साइड जो बढ़ती उम्र के साथ कमजोर होती जा रही है.

    शुरू में सभी को लगता है कि गौतमी की बड़ी बहन गायत्री ने खुद की जान ले ली क्योंकि उसने भी अपनी आई साइड खो दी थी, हालांकि गौतमी को इन बातों पर यकीन करना मुश्किल लगता है और वह सच्चाई जानने की कोशिश करती हैं और पुलिस के साथ मिलकर इस केस की सच्चाई खंगालती है लेकिन इस दौरान उसे भी ये महसूस होता है कि उसे भी कम दिखाई दे रहा है. उसे सब कुछ ब्लर दिखाई देने लगता है.

     

    फिल्म जैसे-जैसे आगे की ओर बढ़ती है इसकी कहानी और भी दिलचस्प होती जाती है. ट्विस्ट और सस्पेंस के साथ जैसे फिल्म आगे बढ़ती तापसी अपने किरदार में और भी मझी हुई दिखाई देती हैं. हालांकि एक्सेक्यूशन प्रोसेस में फिल्म ब्लर हो जाती है. आगे ऐसा लगता है कि निर्देशक और को-राइटर अजय बहल कथन और शैली पर फोकस करते हुए यहां थोड़े कन्फ्यूज्ड लगते हैं. ऐसा लगता है कि फिल्म का बहुत सारा भाग बिना किसी एक्सेक्यूशन के दर्शकों के सामने पेश कर दिया गया है. कुछ सीन मिसमैच लगते हैं. आप फिल्म के फ्लो में बहते हुए आप कई सारे सवालों के बीच उलझे हुए दिखाई देंगे.

     

    फिल्म के अधिकांश हिस्सों के लिए ब्लर का झुकाव एक थ्रिलर होने की ओर लगता है, लेकिन बहल के हॉरर टच को जोड़ने का प्रयास ब्लर के फोकस खोने की कहानी की ओर ले जाता है. ये ही उनकी इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत रही है.

     

    फिल्म के दोनों लीड स्टार तापसी और गुलशन देवैया की एक्टिंग आपको काफी इम्प्रेसिव लगेगी. तापसी अपने डबल रोल में बेहद उम्दा दिखाई दी. भले ही फिल्म में गुलशन को कम स्क्रीन स्पेस मिला लेकिन उनकी एक्टिंग आपको पसंद आएगी. फिल्म में सिनेमैटोग्राफी काफी शानदार है. बैक ग्राउंड म्यूजिक और डायलॉग्स आपको बेहद फाइन लगेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article स्टोक्स ने दिया अजीबोगरीब बयान, कहा-वो बिना बल्लेबाजी किए भी पारी घोषित कर सकते हैं

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.