Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात : रुझानों में बीजेपी को बहुमत, आप का नहीं खुला खाता, हिमाचल में कांग्रेस दे रही टक्कर
    Breaking News Headlines राजनीति

    गुजरात : रुझानों में बीजेपी को बहुमत, आप का नहीं खुला खाता, हिमाचल में कांग्रेस दे रही टक्कर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है. गुजरात में बीजेपी रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है. लेकिन हिमाचल में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. कांग्रेस फाइट कर रही है. ये प्रोजेक्शन शुरुआती आंकड़ों के हैं. बीजेपी शासित गुजरात के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को हुआ था.

    गुजरात में परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है. हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव मैदान में उतरने से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला. गुजरात में इस साल 66.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जो 2017 के विधानसभा चुनावों में पड़े 71.28 प्रतिशत वोटों से कम है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, युवा नेता हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकोर समेत कुल 1,621 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला बृहस्पतिवार को होगा. गुजरात चुनाव में कुल 70 राजनीतिक दलों और 624 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया है.

     

    गुजरात के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है. पार्टी को 100 से ज्यादा सीटों पर रुझानों में बढ़त है. हालांकि ये शुरुआती रुझान हैं. वहीं कांग्रेस को 30 से ज्यादा सीटों पर बढ़त है. लेकिन आम आदमी पार्टी का अभी तक खाता नहीं खुला है. जामनगर में बीजेपी 4 सीटों पर आगे चल रही है.

     

    गुजरात में क्रिकेटर रविंदर जडेजा की पत्नी और बीजेपी की उम्मीदवार रिवाबा जडेजा अपनी सीट जामनगर पर आगे चल रही हैं. सावली सीट से बीजेपी के केतल ईमानदार आगे चल रहे हैं. सयाजीगंज से बीजेपी उम्मीदवार आगे हैं. हिमाचल प्रदेश के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को 5 सीटों पर बढ़त है, लेकिन बीजेपी 10 सीटों पर आगे चल रही है. एग्जिट पोल के अनुमानों में हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी.

     

    हिमाचल प्रदेश के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का खाता खुल गया है. पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है. लेकिन बीजेपी रुझानों में 4 सीटों पर आगे चल रही है. ये शुरुआती रुझान हैं. वहीं गुजरात में बीजेपी रुझानों में 23 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस को 6 सीटों पर बढ़त है. लेकिन आम आदमी पार्टी का अभी तक ना तो गुजरात और ना ही हिमाचल प्रदेश में खाता खुला है. गुजरात और हिमाचल के शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में, गुजरात में 8 सीटों पर बीजेपी आगे, कांग्रेस को 3 सीटों पर बढ़त है. वहीं हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिस लड़की से रेप, मर्डर के मामले में 7 साल से जेल में सजा काट रहा युवक, वह जिंदा मिली, ऐसे हुआ खुलासा
    Next Article टाइम मैगजीन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को चुना पर्सन ऑफ द ईयर

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.