Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद हुआ हिंसक, बेलगावी मामले पर शरद पवार ने दिया अल्टीमेटम, कहा- हमारे सब्र की परीक्षा ना लें
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद हुआ हिंसक, बेलगावी मामले पर शरद पवार ने दिया अल्टीमेटम, कहा- हमारे सब्र की परीक्षा ना लें

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच चल रहे सीमा विवाद ने अब उग्र रूप धारण कर लिया है. कर्नाटक के बेलगावी के हीरे बागेवाड़ी में रक्षण वेदिके के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और महाराष्ट्र की नंबर लगी ट्रकों पर पथराव किया गया. भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इन घटनाओं को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कर्नाटक सीएम से बात कर बेलगावी के पास हिरेबगवाड़ी में हुई घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त की.

    मिली जानकारी के मुताबिक सीएम बोम्मई ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों की सुरक्षा होगी. वहीं एनसीपी चीफ शरद पवार ने भी इस मामले को लेकर चिंता जाहिर की है और प्रदेश के सभी सांसदों -विधायकों से एकजुटता की अपील की है.

     

    गंभीर होता जा रहा है मामला

    मंगलवार को बागेवाड़ी में कर्नाटक रक्षण वेदिके के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और उन ट्रकों को रोका जिन पर महाराष्ट्र की नंबर प्लेट लगी हुई थी. कुछ ट्रकों पर पथराव भी किया गया. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. इस बीच पूरे विवाद को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य और जनता के हितों की पूरी तरह से रक्षा की जाएगी.

     

    मंत्रियों ने रद्द किया दौरा

    रक्षण वेदिके के प्रदर्शन और तनाव की आशंका के चलते महाराष्ट्र के दो मंत्रियों ने अपने बेलगावी के दौरे को निरस्त कर दिया है. एकनाथ शिंदे सरकार के मंत्री चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई कर्नाटक जाने वाले थे. ये लोग बेलगावी में 850 गांवों के मराठी भाषियों से बात करने जा रहे थे और उन्हें इस बात की जानकारी देने वाले थे कि एकनाथ शिंदे सरकार ने उनके लिए पैकेज का ऐलान किया है. इन दोनों मंत्रियों की महाराष्ट्र एकीकरण समिति के कार्यकर्ताओं से मुलाकात होनी थी. आपको बता दें कि बेलगावी जिले के मराठी भाषी क्षेत्र पर महाराष्ट्र अपना दावा करता रहा है. इस संबंध में केस सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. इस पूरे विवाद के निपटारे के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक समन्वय समिति का गठन किया है, जिसमें चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई शामिल हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleये भारत के सामर्थ्य को विश्व के सामने प्रस्तुत करने का समय है: प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article क्या फूड फोर्टिफिकेशन, पोषण की कमी का नया रामबाण इलाज है ?

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.