Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेरठ के एक खेत में टुकड़ों में मिला दिल्ली से लापता हुए मासूम का शव, आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    मेरठ के एक खेत में टुकड़ों में मिला दिल्ली से लापता हुए मासूम का शव, आरोपी गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. दिल्ली के प्रीत विहार से लापता हुए 3 साल के मासूम बच्चे का शव उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक खेत में टुकड़ों में मिला. दिल्ली पुलिस का कहना है कि लापता हुए 3 साल के बच्चे की मेरठ में हत्या कर दी गई है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो बच्चे के साथ ही लापता हुआ था. पुलिस का कहना है कि आरोपी की उम्र 18 साल है और उसने मेरठ में गन्ने के खेत में 3 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी थी और उसके शव के टुकड़े किए थे.

     

    दिल्ली पुलिस के अनुसार 30 नवंबर को चित्रा विहार झुग्गी के रहने वाले 3 वर्षीय मानव और चित्रा विहार निवासी रंजीत नाम के दो लड़कों के लापता होने की सूचना प्रीत विहार थाने को मिली थी और इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी. दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की और छानबीन के दौरान दोनों को आस-पास के इलाकों में काफी खोजा गया, मगर उनका कोई सुराग नहीं मिला. हालांकि 6 दिसंबर को सूचना मिली कि रंजीत नामक दूसरा लड़का अपने चाचा के घर दिल्ली आ गया है और वह अपने जगतपुरी आवास पर सुरक्षित है. मगर मानव का अब तक कोई पता नहीं चल पाया.

     

    इसके बाद रंजीत के चाचा के घर एक टीम भेजी गई और उससे मानव के बारे में पूछताछ की गई, जिसका वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद लगातार पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने मानव को मेरठ में गन्ने के खेत में छोड़ दिया था. इसके बाद आरोपी लड़के की निशानदेही पर एक टीम मेरठ भेजी गई, जहां पता चला कि थाना इंचोली की स्थानीय पुलिस ने पहले ही बिना सिर और अंग का शव बरामद किया है. सिर भी पास में मिला था और स्थानीय पुलिस द्वारा सूचना दी गई थी कि लाश को स्थानीय शवगृह में रखवा दिया गया है.

     

    पुलिस के अनुसार यह भी पता चला कि शव का सामान भी स्थानीय पुलिस ने जब्त कर लिया था और सामान व कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त मानव के रूप में हुई, जो 30 नवंबर को लापता हुआ था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है. उसके घर से बरामद दस्तावेजों से उसकी उम्र 18 साल से अधिक होने का पता चला है. आगे की जांच प्रक्रिया में है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में पीडि़त परिवार ने प्रीत विहार इलाके में सड़क पर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया. फिलहाल, हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली नगर निगम चुनाव: रूझानों में आप और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर, कांग्रेस पिछड़ी
    Next Article मकान मालिक से लूडो में खुद को हारी महिला, पति वापस पाने थाने के लगा रहा चक्कर

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.