दुरंतो एक्सप्रेस में छेड़खानी के आरोपी युवकों की पीड़ित युवती के परिजनों ने जमकर धुनाई की
अतिक्रमण को मुक्त कराने पहुंची आवास बोर्ड को भारी विरोध का सामना करना पड़ा
शादीशुदा नाबालिग युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी
सीतारामडेरा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ युवक को किया गिरफ्तार
जमशेदपुर :चोरी के स्कॉर्पियो के साथ एवं गाड़ी का जाली कागजात दिखाने के आरोप में गिरफ्तार
दुरंतो एक्सप्रेस में छेड़खानी के आरोपी युवकों की पीड़ित युवती के परिजनों ने जमकर धुनाई की
टाटानगर रेलवे स्टेशन में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब दुरंतो एक्सप्रेस से छेड़खानी के आरोपी युवकों की पीड़ित युवती के परिजनों ने जमकर धुनाई कर दी, किसी तरह आरपीएफ और जीआरपी ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आरपीएफ पोस्ट तक पहुंचाया और जांच पड़ताल शुरू की
जमशेदपुर निवासी एक युवती पुणे से पढ़ाई कर दुरंतो एक्सप्रेस के बी 8 कोच से जमशेदपुर लौट रही थी दुरंतो एक्सप्रेस में सफर करने के दौरान उसी कोच में सफर कर रहे अपने आप को आर्मी का जवान बता रहे लगभग 8 की संख्या में युवकों ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू की, परेशान होकर युवती किसी तरह से युवकों के चंगुल से अपने आप को छुड़ाकर B5 पहुंचकर सफर शुरू की और सारी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन टाटानगर रेलवे एस पी के पास पहुंचे और सारी घटना की बताया, घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी दोनों सक्रिय हो गए, इधर दुरंतो एक्सप्रेस के टाटानगर पहुंचते ही परिजन आरपीएफ और जीआरपी के साथ प्लेटफार्म नंबर 4 पहुंचे और छेड़खानी कर रहे युवको की पहचान कर 3 युवक को धर दबोचा और जमकर धुनाई कर दी किसी तरह से आरपीएफ और जीआरपी ने तीनों युवकों को परिजनों के चुंगल से छुड़ाकर अपने हिरासत में लिया और जांच पड़ताल शुरू की और पांच युवक फरार होने में सफल रहे, वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित युवती के परिजन ने बताया कि पुणे से दुरंतो एक्सप्रेस से उनकी भतीजी पढ़कर लौट रही थी जहां चलती ट्रेन में अपने आप को आर्मी का जवान बता रहे युवकों ने छेड़खानी की और काफी हद तक परेशान किया किसी तरह से उनकी घर की बच्ची टाटानगर पहुंची है, उन्होंने बताया कि 3 की संख्या में युवकों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच पड़ताल कर
– हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान आर्मी के जवान के रूप में हुई है पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है,वही जीआरपी के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि चलती ट्रेन में युवती के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है जानकारी मिलते ही छेड़खानी करने वाले लोग को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है हालांकि कितने की संख्या में युवक हिरासत में लिए गए हैं और वे आर्मी के जवान है कि नहीं इस मामले में कुछ भी बताने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया
अतिक्रमण को मुक्त कराने पहुंची आवास बोर्ड को भारी विरोध का सामना करना पड़ा
मंगलवार को सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत दिंदली बस्ती से सटे एमएफ- 10 फ्लैट में हो रहे अतिक्रमण को मुक्त कराने पहुंची आवास बोर्ड को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. दरअसल आवास बोर्ड की ओर से एमएफ- 10 के हरेंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, कविता देवी, लखन लाल महतो, शेखर सिंह, अरविंद कुमार, मनोरंजन शर्मा द्वारा किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराने हेतु एसडीओ को आवेदन सौंपा गया था. मंगलवार को सरायकेला एसडीओ के आदेश पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में जैसे ही टीम एमएफ़- 10 फ्लैट के समीप पहुंचकर ऑपरेशन शुरू किया, कि स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू दिया. हालांकि लोगों के विरोध को देखते हुए दंडाधिकारी द्वारा स्वतः ही अतिक्रमण हटाने का निर्देश देते हुए अभियान को टाल दिया गया. इस दौरान स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी देखी गई. लोगों का कहना है, कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से उनके द्वारा बाउंड्री कराया जा रहा था, मगर कुछ लोगों के बहकावे में आकर आवास बोर्ड उन्हें परेशान कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि ये वैसे लोग हैं, जो बगैर आवंटन के आवास बोर्ड के मकानों में अवैध कब्जा कर रखा है. फिलहाल कब्जाधारियों ने स्वतः ही अतिक्रमण हटाने का भरोसा दिलाया जिसके बाद अभियान टाल दिया गया है.
शादीशुदा नाबालिग युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी
जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में संदिग्ध अवस्था शादीशुदा नाबालिग युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जहां परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर युवती के पति सोनू कालिंदी पर हत्या का आरोप लगाने लगे जांच करने पहुंचे वरीय पुलिस पदाधिकारी हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है
सुंदर नगर थाना क्षेत्र के केड़ो निवासी 16 वर्षीय प्रिया साहू 3 माह पूर्व स्कूल जाने के नाम से घर से निकली और फिर लौट कर नहीं आई, जानकारी के मुताबिक प्रिया परसुडीह थाना क्षेत्र ऑफिसर कॉलोनी निवासी रेलवे में कार्यरत सोनू कालिंदी नाम के युवक से प्रेम विवाह कर लिया, परिजनों ने जानकारी मिलने पर लोक लिहाज के डर से इस संबंध में अपने रिश्तेदारों को कुछ भी नहीं बताया आज अचानक प्रिया के मोबाइल से परिजनों को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर आत्महत्या की बात बताई जैसे ही परिजन घटनास्थल पर पहुँचे,शव को संदिग्ध अवस्था में फंदे से नीचे पड़ा हुआ पाया,शव को इस स्थिति में देख परिजन पति सोनू कालिंदी पर हत्या का आरोप लगाने लगे और जमकर हंगामा खड़ा कर दिया जहां किसी तरह से परसुडीह पुलिस पति सोनू कालिंदी को हिरासत में लेकर थाने ले कर चली गई वही युवती की मां मीना साहू ने बताया कि 3 माह पहले युवती घर से निकली फिर लौटकर नहीं आई काफी खोजबीन की गई पर युवती का कहीं पता नहीं चल पाया बस इतनी जानकारी मिली कि युवती ने शादी कर ली है, आज अचानक फोन कर पता चलता है कि युवती ने आत्महत्या कर ली उन्होंने बताया कि शव देखकर साफ लग रहा है कि उनकी बेटी ने हत्या कर ली
घटना की जानकारी मिलते ही सीसीआर डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए जानकारी देते हुए डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में महिला के शव की सूचना मिली है जहां जांच पड़ताल के क्रम में वे घटनास्थल पर पहुंचे हैं उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या से संबंधित लग रहा है फिलहाल हर बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही साफ हो पाएगा साथ ही उन्होंने बताया परिजनों के लिखित शिकायत पर आगे की कार्रवाई की
सीतारामडेरा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ युवक को किया गिरफ्तार
सीतारामडेरा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ सीतारामडेरा थाना अंतर्गत न्यू ले आउट स्थित आदिवासी कम्युनिटी सेंटर के पास सोनू सिंह उर्फ तेजस्व पाल सिंह, पता गराबसा मदन चक्की थाना गोलमुरी के पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर बिक्री करते हुए पकड़ा जिसे गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
जमशेदपुर :चोरी के स्कॉर्पियो के साथ एवं गाड़ी का जाली कागजात दिखाने के आरोप में गिरफ्तार
कदमा थाना पुलिस ने मोहम्मद अफजल उर्फ अमजद उम्र 33 वर्ष पिता मोहम्मद दुलारे पता गरीब नवाज कॉलोनी नियर ईदगाह मैदान थाना जुगसलाई एवं मोहम्मद वसीम उर्फ राजा उम्र 34 वर्ष 65 मोहम्मद असलम पता 308 गरीब नवाज कॉलोनी नियर शुभम वेतल शॉप जुगसलाई नियर कब्रिस्तान थाना जुगसलाई दोनों जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर चोरी के स्कॉर्पियो के साथ एवं गाड़ी का जाली कागजात दिखाने के आरोप में गिरफ्तार कर भेजा जेल

