Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 5, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    *∆ निष्ठावान होकर सेवाभाव से कार्य करें अधिकारी; योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही ना बरतें*

    आज दिनांक 05.12.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समाज कल्याण विभाग एवं बाल संरक्षण इकाई का समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं यथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित अन्य क्रियान्वित कार्यों का अद्यतन प्रगति की समीक्षा के साथ बाल संरक्षण इकाई की भी समीक्षकी गई।

    *कई प्रखंडों में योजना के विरुद्ध प्रगति काम रहने पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी; अपेक्षित प्रगति लाने का मिला निर्देश*

    बैठक में उपायुक्त द्वारा समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पूरक पोषाहार योजना आदि का बिंदुवार समीक्षा किया गया।

    समीक्षा क्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में कुल लक्ष्य 30042 के विरुद्ध 20918 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं एवं नारायणपुर प्रखंड में ऑनलाइन आवेदन प्रतिशत अन्य प्रखंडों से कम है। उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    वहीं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में कुल लक्ष्य 197 के विरुद्ध 151 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 146 लाभुकों को लाभ दिया जा चुका है। इस योजना के तहत फतेहपुर प्रखंड की उपलब्धि काफी कम रहने उपायुक्त ने इसकी पृच्छा करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया।

    वहीं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा क्रम में ऑनलाइन माध्यम से कुल 14196 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमे से जिला कार्यालय को 8064 आवेदन प्राप्त हुए एवं इसमें से 6431 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। उपायुक्त द्वारा लंबित आवेदनों को लेकर पृच्छा की गई। जिसमे नारायणपुर प्रखंड में आवेदन निष्पादन प्रतिशत कम रहने पर उपायुक्त ने नाराजगी प्रकट करते हुए अविलंब प्रगति लाने का निर्देश दिया।

    *ग्राउंड लेवल पर जागरूकता का प्रसार करें संबंधित, लोगों में अवेयरनेस जरूरी है ताकि वे योजनाओं का लाभ उठा सकें*

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जानकारी के अभाव में लोगों को योजनाओं की उचित जानकारी समय पर नहीं मिल पाती है। जिसके कारण लक्ष्य से पीछे हो जाते हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि निष्ठापूर्वक सेवाभाव से कार्य करें।

    योजनाओं में प्रगति लाने के लिए ग्राउंड लेवल पर गांवों एवं टोला मोहल्ला जाकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है साथ ही आंगनवाड़ी, पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर विशेष रूप से योजनाओं की जानकारी दें ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें।

    वहीं बैठक में सेविका सहायिका के मानदेय के भुगतान की समीक्षा की गई जिसमे पाया गया कि माह सितंबर 2022 तक मानदेय का भुगतान किया गया है एवं वर्तमान में आवंटन नहीं रहने के कारण मानदेय भुगतान लंबित है। वहीं पूरक पोषाहार योजना में भी आवंटन अप्राप्त रहने के कारण भुगतान लंबित है।

    वहीं बैठक के दौरान इसके अतिरिक्त पोषण ट्रैकर में प्रविष्टि, आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित वीएचएसएनडी से संबंधित प्रतिवेदन, आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के वजन से संबंधित प्रतिवेदन, गृह भ्रमण सहित सेविका एवं सहायिका के रिक्ति की स्थिति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा के दौरान बताया गया कि माह नवंबर 2022 में कुल 77 बच्चों को स्पोंशरशिप योजना का लाभ दिया गया है। बाल कल्याण समिति में कार्यरत एक सदस्य के द्वारा त्यागपत्र दिया गया है जिसमे वर्तमान में एक अध्यक्ष एवं तीन सदस्य कार्यरत हैं।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा,प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर श्री मुकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी करमाटांड श्री अफजर हसनैन, प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर श्री प्रभाकर मिर्धा,प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सविता कुमारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमति अंजू पोद्दार, सीडब्ल्यूसी सदस्य, महिला पर्यवेक्षिका सहित संबंधित कार्यालय कर्मी एवं अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया
    Next Article खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.