Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं टाटा स्टील के सहयोग से काशी साहू कॉलेज सरायकेला में निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं टाटा स्टील के सहयोग से काशी साहू कॉलेज सरायकेला में निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं टाटा स्टील के सहयोग से काशी साहू कॉलेज सरायकेला में निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन

    मेगा हेल्थ कैंप मे बीस हजार से अधिक लोगो ने लिया स्वास्थ्य लाभ

    स्वस्थ्य जीवन हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है- केंद्रीय मंत्री, अर्जुन मुंडा

    वर्तमान समय में हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरुक व सजग होनो होगा, स्वस्थ्य व्यक्ति से ही स्वस्थ्य समाज व विकसित राष्ट्र का होगा निर्माण – अर्जुन मुंडा

    आज काशी साहू कॉलेज सरायकेला में जनजाति कार्य मंत्रालय, टाटा स्टील फाउंडेशन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर यानी ‘अबुअ: बुगिन होड़मो’ यानी ‘हमारा बेहतर स्वास्थ्य’ का आयोजन किया गया। आयोजित हुए मेगा स्वास्थ्य शिविर में हजारों की संख्या (20,000 से अधिक) में लोगों की भीड़ उमड़ी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद माननीय केंद्रीय जनजातीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन एवं अन्य मंचशीन अतिथियों ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य मेगा शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। बताते चले की इससे पूर्व उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने माननीय मुख्य अतिथि श्री अर्जुन मुंडा विशिष्ठ अतिथि माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन का पुष्प गुच्छ प्रदान कर वही अन्य मंचाशीन अतिथियों का पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। इसके पाश्चात्य उपायुक्त ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर माननीय अतिथियों का स्वागत किया।

    *वर्तमान समय में हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरुक व सजग होनो होगा, स्वस्थ्य व्यक्ति से ही स्वस्थ्य समाज व विकसित राष्ट्र का होगा निर्माण – अर्जुन मुंडा*

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि वर्तमान समय में हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरुक व सजग होनो होगा. स्वस्थ्य व्यक्ति से ही स्वस्थ्य समाज व विकसित राष्ट्र का निर्माण होता है. उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में इस स्वास्थ्य शिविर का लक्ष्य है लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करते हुए भारत को स्वस्थ्य व मजबूत बनाने की दिशा में आगे कदम बढ़ाना. जनजातीय कार्य मंत्रालय ने इस स्वास्थ्य शिविर का दायित्व इसलिए उठाया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के स्वास्थ्य के मामले में बेहतर कार्य कर रही है. हम आगे भी ऐसे आयोजन करते रहेंगे. इस शिविर में पहुंचने वाले लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया जा रहा है, ताकि देश का कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधा से वंचित ना रहे. उन्होंने सभी सांसदों को अपने अपने क्षेत्र में इस तरह का आयोजन करने की सलाह दी, ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके. श्री मुंडा ने कहा कि सुदुरवर्ती क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के साथ साथ अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना उनका मंत्रालय के प्राथमिकताओं में शामिल है. इस कैंप में साधारण बीमारी से लेकर कैंसर जैसे असाध्य रोगों की जांच के साथ उपचार किया जा रहा है. मरीजों का डाटाबेस तैयार होगा तथा जिन मरीजों को आगे इलाज की आवश्यकता होगी, उनका उपचार भी कराया जायेगा. ‘अबुअ: बुगिन होड़मो’ (हमारा बेहतर स्वास्थ्य) के आयोजन से पता चलेगा की क्षेत्र में जितने भी लोग आज रजिस्ट्रेशन का फ्रॉम भरे हैं, इससे उनके बीमारियों का पता चलेगा और उनका और बेहतर इलाज घर पर आकर किया जायेगा. इसके अच्छे परिणाम सामने आयेंगे।

    मौके पर माननीय मंत्री झारखण्ड सरकार श्री चंपई सोरेन ने अपने संबोधन में कहा की कोरोना जैसे त्रासदी में केंद्र के साथ मिलकर राज्य सरकार ने भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम किया. प्रवासी मजदूरों को घर लाने से लेकर उन्हें स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई. उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार जैसे कार्यक्रम आयोजित कर राज्य सरकार ने गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं को भी पहुंचाने का अथक प्रयास किया है।

    बताते चलें कि आज आयोजित शिविर का माननीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने निरीक्षण कर जायजा लिया इस क्रम में उन्होंने कई स्टॉल पर डॉक्टर एवं चिकित्सा लाभ हेतु स्टॉल पर आए लोगो से वार्ता की, इस क्रम में उन्होंने स्टॉल पर उपस्थित डॉक्टर एवं टीम से लोगों के बेहतर चिकित्सीय लाभ प्रदान करने एवं लोगों को भी अनुशासन का पालन कर आयोजित स्वास्थ्य मेला का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम के पश्चात माननीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, माननीय मंत्री श्री चंपई सोरेन एवं मंचासीन अतिथियों के द्वारा कई दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण भी किया गया।

    *कार्यक्रम मे 20000 से अधिक लोगों ने लिया चिकित्सीय लाभ*

    उक्त स्वास्थ्य शिविर में शिशु रोग, महिला रोग, दांत रोग, कैंसर रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग, चर्म रोग, पेट रोग, न्यूरो रोग, नेत्र रोग, यूरो रोग, मधुमेह रोग, रक्त रोग आदि रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक सहित 300 से अधिक डाॅक्टर मौजूद थे। शिविर में सामान्य रोगों की भी जांच कर निःशुल्क दवाईयां दी गई। इसके अलावा शिविर में प्लास्टिक सर्जरी, स्टेम सेल थेरेपी सहित अन्य सुविधाएं से जुड़े विशेषज्ञ भी उपलब्ध थे. दिल्ली, मुंबई से आए सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने जनजातीय ग्रामीणों का इलाज किया. एक ही परिसर में मातृत्व शिशु स्वास्थ्य, हृदय रोग, कैंसर, न्यूरो से संबंधित गंभीर रोगों का इलाज किया गया. जिले में आयोजित इस वृहत कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दूर-दराज इलाकों से अपना इलाज कराने पहुँचे. कैम्प में गंभीर बीमारियों की जांच की भी व्यवस्था की गई. साथ ही ग्रामीणों के बीच चश्मा का भी वितरण किया गया.

    कार्यक्रम के दौरान मंच पर माननीय सांसद श्री विधुत वरण महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के संयुक्त सचिव आर. जाया, विनिता श्रीवास्तव, दिल्ली के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक राहुल भार्गव, उपायुक्त अरवा राजकमल, एसपी आनंद प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, टाटा फाउंडेशन के सौरभ रॉय, आदित्यपुर नगर नीगम मेयर विनोद श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीसी, एसडीएम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, डायरेक्टर डीआरडीए, सीओ व बीडीओ पोटका, एमओआईसी, सीडीपीओ, एनजीओ- ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के प्रतिनिधि आदि ने सबर परिवारों के बीच बिताया समय, साथ में किया दोपहर का भोजन
    Next Article बारीडीह गुरुद्वारा में निःशुल्क आई कैंप लगा

    Related Posts

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.