Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीसी, एसडीएम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, डायरेक्टर डीआरडीए, सीओ व बीडीओ पोटका, एमओआईसी, सीडीपीओ, एनजीओ- ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के प्रतिनिधि आदि ने सबर परिवारों के बीच बिताया समय, साथ में किया दोपहर का भोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    डीसी, एसडीएम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, डायरेक्टर डीआरडीए, सीओ व बीडीओ पोटका, एमओआईसी, सीडीपीओ, एनजीओ- ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के प्रतिनिधि आदि ने सबर परिवारों के बीच बिताया समय, साथ में किया दोपहर का भोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 4, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुर्गम क्षेत्र में बसे खड़िया कोचा गांव के सबर परिवारों के बीच पहुंची जिला प्रशासन की टीम, कम्बल, साड़ी, स्वेटर तथा बुजुर्ग व बच्चों सभी के लिए अन्य जरूरी चीजों एवं खेल किट का किया वितरण, हेल्थ कैम्प लगाकर किया गया स्वास्थ्य जांच

    डीसी, एसडीएम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, डायरेक्टर डीआरडीए, सीओ व बीडीओ पोटका, एमओआईसी, सीडीपीओ, एनजीओ- ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के प्रतिनिधि आदि ने सबर परिवारों के बीच बिताया समय, साथ में किया दोपहर का भोजन

    *◆ जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों को अपने बीच पाकर खुश दिखे सबर परिवार, कहा- अधिकारी हमारी सुध लेने आ रहे, साथ में समय बिता रहे, हमारी समस्याओं का समाधान भी हो रहा*

    *◆ सबर परिवारों के बीच समय बिताना अच्छा अनुभव रहा, समाज के मुख्यधारा से सभी सबर जुड़ें, योजनाओं का लाभ लें, जागरूक बने यही हमारा प्रयास… श्रीमती विजया जाधव, डीसी, पूर्वी सिंहभूम*
    —————————-

    पोटका प्रखंड के खड़िया कोचा गांव में सबर परिवारों के बीच जब डीसी पूर्वक सिंहभूम श्रीमती विजया जाधव के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम पहुंची तो सबर परिवारों ने बड़े गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जंगल के बीच पहाड़ों के बीच बसे इस गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेने, सरकारी योजनाओं का कितना लाभ ग्रामीण उठा रहे हैं, राशन, पेंशन, आवास, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति से अवगत होने के क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने पूरा दिन सबर परिवारों के साथ बिताते हुए उनके साथ दोपहर का भोजन किया तथा उनके दैनंदिन जीवन की मूलभूत आवश्यक वस्तुओं का भी वितरण किया।

    *’जब डीसी ने खड़े होकर 45 बच्चों, वृद्ध, महिलाओं के कटाये बाल’*

    दुर्गम क्षेत्र होने के कारण गांव के बच्चे व बड़े बहुत कम ही गांव के निकटतम मार्केट जादूगोड़ा आ पाते हैं। गांव में कई बच्चे ऐसे थे जिन्होंने कई दिनों से नहीं नहाया था, बाल और नाखून बढ़े हुए थे। डीसी की नजर उनपर पड़ी तो मौके पर ही उन्होंने नाई को बुलवाकर खुद खड़े होकर 45 बच्चों, वृद्ध, महिलाओं के बाल कटवाए। मौके पर मौजूद मुखिया, सेविका व पारा शिक्षक द्वारा ग्रामीणों को नहाने का मतत्व समझाया गया। कई बच्चों को स्किन प्रॉब्लम( चर्म रोग), पांव में इंफेक्शन व फंगल इंफेक्शन पाए गए। मौके पर ही 50 साबुन का वितरण करते हुए सभी बच्चों के साथ 25 परिवारों के एक-एक सदस्य जो मौजूद थे उनका स्वास्थ्य जांच कर दवा उपलब्ध कराई गई। कई दिनों से महिलाओं ने बालों में कंघी नहीं की थी, सभी को कंघी दिया गया व प्रत्येक दिन साबुन से नहाने, कंघी का इस्तेमाल कर साफ- स्वच्छ रहने की सलाह दी गयी।
    आंगनबाड़ी केंद्र जाने वाले बच्चों का वजन, बाहू व लम्बाई का माप लिया गया, उनके अभिभावकों को भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध साग, सब्जी जैसे उचित पोषाहार के सेवन को लेकर जागरूक किया गया।

    *▪️खाने-पीने के साथ साथ खेलकूद के सामान का वितरण*

    ग्रामीणों के बीच 60 कम्बल, 15 साड़ी, 20 स्वेटर, 20 मंकी कैप, खेल किट में 02 बैडमिंटन,
    बच्चों के लिए फुटबॉल, बच्चों के खिलौने, 15 पेंसिल बॉक्स, फल(सेव/केला), ब्रेड आदि दिया गया। बच्चे भी खेल कूद का सामान मिलने पर खुशी जाहिर की तथा पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने भी खुशी जताते हुए कहा कि इतने दूर जंगल के बीच हमलोगों के बीच अधिकारी आते हैं तो काफी खुशी मिलती है। हमारी समस्याओं को सुनकर समाधान भी हो रहा है ऐसे में हमारी खुशी दोगुनी हो जाती है।

    खड़िया कोचा गांव में 25 सबर परिवार रहते हैं जिसकी कुल आबादी 98 लोगों की है जिसमें 53 पुरुष व 45 महिलाएं हैं। गांव के 6 बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं वहीं 25 छोटे बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र जाते हैं। गांव में दो धात्री महिला है जिनको उचित पोषाहार आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से नियमित उपलब्ध कराया जाता है। 6 बच्चे 06 माह से 03 वर्ष के व 09 बच्चे 03 वर्ष के हैं।

    *जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त* ने भी सबर परिवारों के बीच बिताए पूरे दिन को यादगार बताते हुए कहा कि यहां के लोग काफी भोले भाले, सरल हृदय हैं। प्रशासनिक अधिकारी के नाते भी हमारा कर्तव्य बनता है कि समाज में अंतिम पायदान पर खड़े, मुख्यधारा से दूर रहने वाले ऐसे जनजाति समूह के उत्थान की दिशा में पहल की जाए। सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उन्हें हो, उनका लाभ लें, जागरूक नागरिक बनें, अपने अधिकारों को समझें इसी दिशा में जिला प्रशासन की तरफ से एक प्रयास करते हुए पदाधिकारियों के साथ समय बिताया गया। ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुई, गांव को जोड़ने वाली सड़क की समस्या तथा अन्य जिन कमियों को संज्ञान में लाया गया उसे दूर करने का प्रयास करूंगी।

    इस दौरान एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नंदकिशोर लाल, निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, सीओ श्री इम्तियाज अहमद व बीडीओ पोटका श्री निखिल कच्छप, एमओआईसी, सीडीपीओ, एनजीओ- ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के मुख्तार आलम, इलियास खान तथा स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि व अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबासाहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर मंच नाला की एक बैठक की गई
    Next Article जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं टाटा स्टील के सहयोग से काशी साहू कॉलेज सरायकेला में निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन

    Related Posts

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.