Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उन्नाव: सड़क हादसा, तीन ट्रक आपस में भिड़े, आग लगने से 2 जिंदा जल गए
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    उन्नाव: सड़क हादसा, तीन ट्रक आपस में भिड़े, आग लगने से 2 जिंदा जल गए

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उन्नाव. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर अजगैन थाना क्षेत्र में एक के बाद एक तीन डंपर ट्रक की आपस में भिड़ंत हो जाने से आग लग गई. आग लगते ही हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई. इधर, ट्रक में सवार एक युवक जिंदा जल गया, जबकि एक अंदर फंसा हुआ था. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरफ से आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक ट्रक के अंदर फंसे युवक की भी जलकर मौत हो गई थी.

     

    बता दें, अजगैन थाना क्षेत्र के चमरौली गांव के पास आज सुबह करीब 6:30 बजे लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के ड्राइवर ने ब्रेक मारी तो पीछे चल रहे डंपर और ट्रक आपस में टकरा गए. टक्कर लगते ही आग लग गई. एक ट्रक में लकड़ी लदे होने के चलते आग और तेज हो गई. हाईवे पर घटना होते ही पीछे से गुजर रहे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया.

     

    उधर, घटना की जानकारी पर पहुंची अजगैन थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रक के अंदर एक युवक और फंसा था. उसकी भी मौत होने की सूचना मिली है. फिलहाल घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी हसनगंज दीपक सिंह मौके पर पहुंचे. हाईवे पर जाम न लगे, इसके लिए पुलिस ने रूट को डाइवर्ट किया है. कुछ मार्गों को मोहान मार्ग से गुजारा जा रहा है. कुछ को उल्टी लेन से क्रश कराया जा रहा है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरिया का आखिरी मिनटों में उलटफेर, पुर्तगाल को हराकर नॉकआउट में एंट्री
    Next Article अब शेयरचैट में छटनी, इस टेक कंपनी, 100 से ज्यादा, कर्मचारियों को जॉब से निकाला

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.