Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की, कहा- बाजार की मांग के अनुरूप आधुनिक तकनीक से बच्चों को प्रशिक्षित करें, प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता हो
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की, कहा- बाजार की मांग के अनुरूप आधुनिक तकनीक से बच्चों को प्रशिक्षित करें, प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता हो

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की, कहा- बाजार की मांग के अनुरूप आधुनिक तकनीक से बच्चों को प्रशिक्षित करें, प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता हो*

    आईटीआई के रिक्त सीटों को भरने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार का दिया गया निर्देश

    बाजार की मांग के अनुरूप नई पीढ़ी को प्रशिक्षित करना होगा साथ ही उन्हें नई तकनीक से अवगत कराने, प्रोत्साहित करने एवं अवसर देने की आवश्यकता है। अगले दो-तीन वर्ष में बाजार की क्या मांग होगी, उस मांग के अनुसार प्रशिक्षण दें ताकि बच्चे रोजगार/स्वरोजगार प्राप्त कर सकें । जिले में तथा अन्य राज्यों में संचालित उद्योगों से निरंतर संपर्क में रहकर प्रशिक्षित बच्चों के समायोजन की दिशा में कार्य करें। ये बातें जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कही। उन्होने कहा कि आईटीआई में सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले बच्चों को बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देना उचित होगा । वेल्डर, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, पलम्बरिंग एवं अन्य रोजगारपरक प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीक की भी सहायता लें, बच्चों को तकनीक की जानकारी हो ताकि अभी जो डिमांड है उसके अनुसार वे प्रशिक्षित हो सकें।

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने जिले में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रशिक्षणरत बच्चे, कोरोना काल के बाद हुए प्लेसमेंट की जानकारी ली । कोराना के दूसरे लहर से नवंबर 2022 तक जिले के 13 स्कील डेवलपमेंट सेंटर में 9469 बच्चों ने प्रशिक्षण लिया जिसमें 2463 बच्चों का प्लेसमेंट हुआ है। वहीं, 4467 बच्चे अभी प्रशिक्षणरत हैं । उन्होने कहा कि शत प्रतिशत बच्चों का प्लेसमेंट हो इस दिशा में प्रयास करें, इस जिले और राज्य के अलावा दूसरे राज्यों में भी समायोजित करें । उन्होने जिले में संचालित 5 आईटीआई में कुल 810 सीटों के विरूद्ध रिक्त 98 सीटों पर एडमिशन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए । उन्होने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने के लिए पंपलेट वितरण, जिंगल द्वारा एवं माइकिंग कराने की बात कही ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें। उपायुक्त द्वारा सभी आईटीआई में वर्तमान में प्रतिनियुक्त ट्रेनर की सूची मांगी गई तथा रिक्त पदों पर बहाली के लिए राज्य स्तर से पत्राचार को लेकर आश्वस्त किया गया ।

    बैठक में निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, उप श्रमायुक्त श्री राजेश प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, नियोजन पदाधिकारी जमशेदपुर श्री बम बैजू, नियोजन पदाधिकारी घाटशिला श्री अजय कुमार, श्रम अधीक्षक श्री अरविंद कुमार, उद्योग विस्तार पदाधिकारी श्री निर्मल कुमार तथा अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबलिया प्रखंड क्षेत्र के भगतपुर पंचायत के मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या से निजात को लेकर सड़क ऊंचीकरण की मांग
    Next Article जमशेदपुर के खास स्थित सदर अस्पताल में विश्व एड्स दिवस व झारखंड मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण माह पर विशेष कार्यक्रम

    Related Posts

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: अफवाहों की राजनीति और लोकतांत्रिक विश्वास पर खतरा

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: अफवाहों की राजनीति और लोकतांत्रिक विश्वास पर खतरा

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.