Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गरीबों के साथ दलाली बर्दाश्त नहीं :विकास सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    गरीबों के साथ दलाली बर्दाश्त नहीं :विकास सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ नकुल चौधरी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ऑपरेशन कर दिया जाएगा

     

    कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम अस्पताल में दलाली प्रथा रोकने के लिए जमकर हुआ हंगामा 

    गरीबों के साथ दलाली बर्दाश्त नहीं :विकास सिंह

    कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एम जी एम में भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में दलाली प्रथा के खिलाफ जमकर हंगामा किया गया । विकास सिंह ने बताया मानगों के समता नगर के रहने वाली श्यामसुंदर देवी 13 नवंबर को अपने घर में गिर गई थी 14 नवंबर को परिजनों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था । भर्ती के तीन दिन बाद डॉक्टर उसे देखने आए और कहा कि ऑपरेशन होगा पैर में प्लेट लगेगा बोल कर चले गए । कुछ दिन बीत जाने के बाद किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया इसके बाद महिला के बेटा संतोष ठाकुर ने भाजपा नेता विकास सिंह को फोन किया भाजपा नेता विकास सिंह अस्पताल जाकर श्यामसुंदर देवी को देखकर अस्पताल में मौजूद उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी जी से मदद करने की गुहार लगाई , डॉ नकुल चौधरी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ऑपरेशन कर दिया जाएगा ।

     

    दो दिन बाद डॉक्टर जी एस ब्राइक मरीज के पास आकर कहते हैं कि मेरे प्राइवेट नर्सिंग होम में ऑपरेशन करवा लीजिए कल ऑपरेशन कर दिया जाएगा उसके लिए ₹60000 देने होंगे । श्यामसुंदर देवी के तीनों बेटे दिहाड़ी मजदूरी में काम करते हैं वे 60000 देने में असमर्थता दिखाएं । तब मौके में एक नर्स आकर मरीज के परिजनों कहती है कि आप पैर में लगने वाला रड मेरे द्वारा बताए गए आदमी से खरीद लीजिए और नर्स ने रड सप्लाई करने वाला का नंबर परिजनों को देती है परिजन जब नर्स के द्वारा दिए गए नंबर में संपर्क करते हैं तो वह रड की कीमत₹19000 बताता है रोने गाने में कहता है 17000 में दे दूंगा ।

     

    मौके में मरीज के परिजनों के पास पैसा नहीं रह पाने के कारण रड नहीं खरीद पाते हैं । तब परिजनों को कोई साकची के ड्रग हाउस का नंबर देता है कि वहां से जा कर आप रड लीजिए कम कीमत वाला मिल जायेगा। ड्रग हाउस में वही रड की कीमत ₹7000 थी परिजन ड्रग हाउस से रड खरीदने को तैयार हो जाते हैं और नर्स को बताते हैं कि हमने रड खरीद लिया है आप ऑपरेशन की तैयारी कीजिए ।

     

    मंगलवार के दिन ऑपरेशन की पूरी तैयारी कर ली जाती है मरीज को सुबह से ही उपवास में रख कर स्लाइन चढ़ा कर ऑपरेशन में ले जाने की तैयारी कर दी गई थी। जब नर्स ने प्लेट लाने को कहा तो ड्रग हाउस के स्टाफ को देखते ही नर्स भड़क गई और कहा कि मैंने जहां से कहा था वहां से प्लेट नहीं लिए हो भागो यहां से कोई ऑपरेशन नहीं होगा तुम्हारा जाओ खाना खालो । श्यामसुंदर देवी के तीनों बेटे का रोजगार मां की सेवा के चलते 24 दिन से छूट चुका है । और कितना समय लगेगा इसका अंदाजा नहीं था

     

    मायुस परिवार ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दिया । सूचना मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह अस्पताल पहुंचे और अधीक्षक को पूरी बात बताई । विकास सिंह ने कहा कि अस्पताल दलालों का अड्डा बन गया है । दलाली के कारण एक महिला 24 दिन से दर्द से कहर रही है उसके बच्चे काम में नहीं जा पा रहे हैं इसके साथ-साथ सबसे बड़ी बात यह है की दलाली के कारण अस्पताल का एक बेड पूरी तरह 24 दिन से भरा पड़ा हुआ है सरकारी भोजन मरीज को दिया जा रहा है बेवजह का खर्च मरीज के ऊपर दलाली की मनसा को पूरी करने के लिए किया जा रहा है विकास सिंह ने कहा कि एक और मरीज जमीन में सो रहे हैं दूसरी ओर दलाली के कारण बेड को व्यस्त रखा गया है पीड़ित परिजनों और भाजपा नेता विकास सिंह की बात सुनकर अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करने की बात कही साथ ही कहा कि मैं दो दिन के अंदर हर हाल में श्याम सुंदर देवी का ऑपरेशन करवा दूंगा ।

     

    अधीक्षक और उपाधीक्षक के भरोसा मिलने पर परिजन अधीक्षक के कमरे से उठ गए । मौके में मौजूद विकास सिंह ने कहा की ऑपरेशन अगर तो दिन में नहीं हुआ तो अधीक्षक के कार्यालय के समीप परिजनों के साथ आमरण अनशन में बैठेंगे। विरोध प्रकट करने वाले में मुख्य रूप से विकास सिंह,अर्जुन ठाकुर ,संजय ठाकुर, संतोष ठाकुर ,संदीप शर्मा, अजय लोहार ,राम सिंह कुशवाहा ,जीतू गुप्ता, राकेश चौबे सहित परिवार की महिलाएं उपस्थित थी ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में आई गिरावट, प्रति लाख 2014-16 में 130 से घटकर 2018-20 में 97 जीवित प्रसव : डॉ. मनसुख मांडविया
    Next Article जमशेदपुर की सुर्खियां

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.