Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

    सभी मापदंड पूरा करने वाले लैम्पसों का शीघ्र चयन करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं, साथ ही जो लैंपस कार्य करने के इच्छुक हैं उन्हें प्राथमिकता दें – उपायुक्त

    किसानों के बीच धान अधिप्राप्ति के लिए निबंधन हेतु जागरूकता का प्रसार करें

    आज दिनांक 21.11.2022 को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में धान अधिप्राप्ति हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की आहूत बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

    बैठक में धान अधिप्राप्ति हेतु मापदंड पूरा करने वाले लैंपसों का चयन, राइस मिल का टैगिंग, किसानों का निबंधन सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विमर्श किया गया।

    उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने सम्बन्धित पदाधिकारी को धान अधिप्राप्ति हेतु लैंपस के चयन हेतु निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी मापदंड को पूर्ण करने वाले लैंपस का शीघ्र चयन कर प्रतिवेदन उन्हें उपलब्ध कराएं। वहीं उन्होंने कहा कि जो भी लैंपस कार्य करने के प्रति इच्छुक हैं, उन्हें प्राथमिकता दें। साथ ही उन्होंने राइस मिल के टैगिंग को लेकर भी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि जिले के अधिक से अधिक किसानों का निबंधन सुनिश्चित हो इसके लिए आवश्यक जागरूकता का प्रसार करें।

    वहीं उपायुक्त ने कहा कि धान अधिप्राप्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने की सूचना प्राप्त होती है, तो संबंधित के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगा।

    वहीं जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, जिला कृषि पदाधिकारी श्री रंजीत मंडल, जिला सहकारिता पदाधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री बिरजू राम, कार्यालय लिपिक श्री दीनदयाल, श्री राजा राम, श्री प्रसंजित मंडल सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबढ़ती छिनतई की घटना, जल्द हाई मास्क लाइट बनाया जाए:पवन
    Next Article सीतारामडेरा के संगत उम्मीदवार सुरजीत सिंह सबलोक के नेतृत्व में सी.जी.पी.सी कार्यालय में आज सीतारामडेरा से हरविंदर सिंह मंटू का नाम भंग कमेटी द्वारा भेजे जाने का कड़ा विरोध करते हुए ज्ञापन दिया गया

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.