Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोलोमन द्वीप में कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी, इंडोनेशिया में भूकंप से 162 से ज्यादा मौतें
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    सोलोमन द्वीप में कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी, इंडोनेशिया में भूकंप से 162 से ज्यादा मौतें

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मालान्गो. सोलोमन द्वीप में आज मंगलवार को तेज भूकंप महसूस हुआ, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई है. वहीं भूकंप की स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है. हालांकि अभी नुकसान को लेकर कोई जानकारी नहीं है. गौरतलब है कि एक दिन पहले इंडोनेशिया में विनाशकारी भूकंप आया था जिसमें 162 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.

     

    जानकारी के अनुसार सोलोमन द्वीप के मालान्गो के साउथवेस्ट में आज सुबह 7:33 बजे भूकंप के झटके लगे. एक दिन पहले इंडोनेशिया और ग्रीस में भूकंप के बड़े झटके लगे थे. ग्रीस में भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मैग्नीट्यूड मापी गई. जबकि अमेरिकी भूगर्भ सवेज़्क्षण के अनुसार, इंडोनेशिया में 5.4 तीव्रता का भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियांजुर क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई में केंद्रित था.

     

    इससे पहले इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में कल सोमवार को आए भीषण भूकंप और उसके बाद आए झटकों के कारण भारी नुकसान हुआ और कई मकान गिर गए. भूकंप जनित हादसों से देश में अभी तक 162 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, जबकि सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं. भूकंप से दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और अपनी जान बचाने के लिए सड़कों और गलियों में भाग रहे लोगों में से कई घायल और खून से लथपथ नजर आए.

     

    जावा के गवर्नर रिदवान कामिल ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है. उन्होंने कहा कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं. उन्होंने बताया कि भूकंप के वक्त पब्लिक स्कूलों में पढऩे वाले ज्यादातर बच्चे अपनी पढ़ाई खत्म होने के बाद इस्लामिक स्कूल में तालीम ले रहे थे.

     

    सियांजुर में सबसे बड़ी संख्या में इस्लामिक आवासीय स्कूल और मस्जिद हैं. कामिल ने कहा कि कई इस्लामिक स्कूलों में हादसे हुए हैं. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने कहा कि 5.4 तीव्रता का भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियांजुर क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई में केंद्रित था. इंडोनेशिया की मौसम एवं जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी के अनुसार भूकंप आने के बाद 25 झटके और दर्ज किए गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है: पीएम मोदी
    Next Article देश में सबसे बेहतर है मध्य प्रदेश में निवेशकों को सुविधाएँ देने की नीति: सीएम शिवराज सिंह चौहान

    Related Posts

    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    November 12, 2026

    आम्रपाली कोल परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

    November 12, 2026

    मूडीज ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, अब 7% रहने की उम्मीद

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    आम्रपाली कोल परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

    मूडीज ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, अब 7% रहने की उम्मीद

    यूपी चुनाव 2027 से पहले चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी का गठबंधन, ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम से उतरेंगे मैदान में

    बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, बन सकता है कम दबाव का क्षेत्र; दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.