Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में सबसे बेहतर है मध्य प्रदेश में निवेशकों को सुविधाएँ देने की नीति: सीएम शिवराज सिंह चौहान
    Breaking News Headlines

    देश में सबसे बेहतर है मध्य प्रदेश में निवेशकों को सुविधाएँ देने की नीति: सीएम शिवराज सिंह चौहान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में निवेशकों को सुविधाएँ देने की नीति देश में सबसे बेहतर है। प्रदेश में निवेशकों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। निवेश बढ़ने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश और आत्म-निर्भर भारत का निर्माण हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने यह बात आज निवास पर उद्योगपतियों से भेंट के दौरान कही। उन्होंने निवेशकों को इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। भेंट के दौरान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी भी मौजूद थे।

     

    सीएम चौहान से चर्चा के दौरान मेसर्स एचईजी लिमिटेड मण्डीदीप के प्रमोटर रिजु झुनझुनवाला ने कहा कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में काम करने का सबसे अच्छा माहौल है। उनकी कंपनी की इकाई ग्रेफाईट एनोड के विनिर्माण के लिए प्रदेश में 1800 करोड़ रूपए का नवीन निवेश करेगी। ग्राम सिरसौदा, तहसील सोनकच्छ, जिला देवास में इस परियोजना के प्रथम चरण में 800 करोड़ तथा द्वितीय चरण में एक हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा। जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 20 हजार मीट्रिक टन होगी। एक जनवरी 2025 तक प्रथम चरण का उत्पादन शुरू होगा और एक जनवरी 2028 तक परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा। इसमें लगभग 400 लोगों को रोजगार मिलेगा।

     

    मेसर्स एलम सोलर, नई दिल्ली के सीईओ मनोज अग्रवाल ने बताया कि कम्पनी दो चरणों में 1500 मिलियन यूएस डालर का निवेश करेगी। लगभग 500 एकड़ में स्थापित प्लांट में 400 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा और 15 हजार से 20 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

     

    मेसर्स रमणीक पॉवर एण्ड एलॉयज प्रा. लि. बालाघाट के डायरेक्टर निश्‍चल त्रिवेदी ने बताया कि कम्पनी द्वारा ग्राम सरंडी, तहसील वारासिवनी, जिला बालाघाट में 168 करोड़ रूपए का निवेश प्रस्तावित है। इससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। इसमें सिलिको एलॉयज का उत्पादन होगा।

     

    मेसर्स बुरहानपुर टेक्सटाईल्स लिमिटेड के मेनटोर ओमप्रकाश मित्तल ने बताया कि उनकी कम्पनी द्वारा ग्राम फतेपुर, जिला बुरहानपुर में यार्न, ट्वीस्टेड यार्न, ग्रे-फेब्रिक, आरएफडी फेब्रिक, साड़ी धोती/जॉब वर्क, पैलेट्स उत्पादन पर 297 करोड़ 86 लाख रूपये के निवेश का प्रस्ताव है। इससे 1100 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

    सीएम चौहान से भेंट करने वालों में मेसर्स एलम सोलर, नई दिल्ली के उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, मेसर्स एच.ई.जी. लि. मण्डीदीप के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अंकुर खैतान, ईडी श्री मनीष गुलाटी, मेसर्स रमणीक पॉवर एण्ड पलॉयल प्रा. लि. बालाघाट के डारेक्टर हर्ष त्रिवेदी तथा मेसर्स बुरहानपुर टेक्सटाईल्स लि. के डायरेक्टर रवी पोद्दार, कम्पनी सचिव वेदांत मित्तल आदि प्रतिनिधि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोलोमन द्वीप में कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी, इंडोनेशिया में भूकंप से 162 से ज्यादा मौतें
    Next Article जमशेदपुर की सुर्खियां

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.