Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है: पीएम मोदी
    Breaking News Headlines

    सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है: पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को रोजगार मेले में देश भर के करीब 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इस अवसर पीएम मोदी ने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी देने के लिए गंभीर है. रोजगार मेला के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से डबल फायदा होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश के 45 शहरों में 71000 से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं. यह हजारो घरों में खुशहाली के नए दौर की शुरूआत है. आज का ये विशाल रोजगार मेला दिखाता है कि सरकार किस तरह सरकारी नौकरी देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है.

     

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज सर्विस एक्सपोर्ट के मामले में विश्व की एक बड़ी शक्ति बन गया है. अब एक्सपटज़् भरोसा जता रहे हैं कि भारत विश्व का मैनुफैक्चरिंग पावरहाउस भी बनेगा. उन्होंने कहा कि कर्यमोगी भारत ट्रेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म लॉन्च हुआ है, उसमें कई तरह के ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं. इसका फायदा जरूर लीजिएगा. इससे आपकी स्किल भी अपग्रेड होगी और भविष्य में आपको आपके करियर में भी इसका लाभ होगा.

     

    प्रधानमंत्री भारत जैसे युवा देश में हमारे करोड़ों नौजवान इस राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं. अपने युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा, राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा उपयोग में आए, इसे केंद्र सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. आपको यह नई जिम्मेदारी एक खास दौर में मिल रही है. देश अमृत काल में प्रवेश कर गया है. हम नागरिकों ने इस अवधि में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है. इस संकल्प को सिद्ध करने के लिए आप देश के सारथी बनेंगे

     

    पीएम मोदी दुनिया भर के विशेषज्ञ भारत के विकास पथ के बारे में आशावादी हैं. भारत में युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं. युवा हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत हैं. सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में नौकरियों की अपार संभावनाएं बन रही हैं और ये मौके युवाओं के अपने ही गांव और शहर में बन रहे हैं. हमारे 80 हजार से अधिक स्टार्ट-अप युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहे हैं. आज जो अपना व्यापार करना चाहते हैं उन्हें मुद्रा लोन से बड़ी मदद मिल रही है और अब तक 35 करोड़ से अधिक लोन दिए जा चुके हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत जोड़ो यात्रा में चार दिनों के लिए शामिल होंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
    Next Article सोलोमन द्वीप में कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी, इंडोनेशिया में भूकंप से 162 से ज्यादा मौतें

    Related Posts

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    November 12, 2026

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    November 12, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.