Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संबंध बनाते कपल पर तांत्रिक ने डाली फेवीक्विक, चिपकने पर चाकू मारकर ली जान
    Breaking News Headlines अपराध

    संबंध बनाते कपल पर तांत्रिक ने डाली फेवीक्विक, चिपकने पर चाकू मारकर ली जान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर जिले में सोनू कुंवर (31) और राहुल (32) को शहर के ही एक तांत्रिक भालेश कुमार (55) ने टोटके के बहाने मार डाला. पुलिस ने कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के जरिए तांत्रिक को दबोचा. दरअसल घरेलू और निजी परेशानियों के चलते सोनू और राहुल तांत्रिक भालेश के पास जाते थे जहां 5-6 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. वहीं इसी दौरान राहुल और उसकी पत्नी में झगड़े होने लगे जिसके इलाज के लिए उसके परिजन भालेश के पास पहुंचे तो उसने राहुल के अवैध संबंधों के बारे में बता दिया. इसके बाद तांत्रिक ने दोनों को अलग करने की ठानी और एक जंगल में ले गया और जहां कपल ने आखिरी बार शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की तो तांत्रिक ने दोनों पर फेविक्विक डाल दिया जिससे दोनों चिपक गए और तांत्रिक ने चाकू और पत्थरों से दोनों की हत्या कर दी.

     

    बता दें कि सोनू कुंवर और राहुल मीणा का परिवार तांत्रिक भालेश कुमार के यहां आए दिन कष्ट से बचने के लिए जाता था और दोनों भी परिवार से साथ ही आते थे जहां दोनों की मुलाकतें होती थी और धीरे-धीरे मुलाकात प्यार में बदल गई लेकिन इस बीच राहुल और उसकी पत्नी का आपस में आए दिन झगड़ा होने लगा. इसके बाद राहुल ने तांत्रिक से मदद मांगी लेकिन तांत्रिक को सोनू और राहुल के बीच प्रेम प्रसंग का पता चल गया जो उसे नांगवार गुजरा. तांत्रिक ने इसके बाद दोनों को अलग-अलग होने की सलाह दी और दोनों को कष्ट निवारण के लिए जंगल में बुलाया.

     

    वहीं आरोपी भालेश ने दोनों को जंगल में बुलाया और कई दुकानों से फेविक्विक इकट्ठा करके ले गया. इसके बाद पुलिस ने बताया कि 15 नवंबर को

    उसने राहुल और सोनू कुंवर को सुखाड़िया सर्किल पर बुलाया और कहा कि आज उनकी आखिरी मुलाकात है और इतना कहकर वह दोनों को बाइक पर बिठाकर जंगल ले गया. तांत्रिक ने पुलिस को बताया कि जंगल में पहुंचने पर दोनों ने आखिरी बार संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की जिस पर तांत्रिक ने हामी भर दी लेकिन जैसे ही दोनों ने कपड़े उतारे भालेश ने उन पर फेविक्विक की बोतल उड़ेल दी जिससे वह दोनों चिपक गए. वहीं इसके बाद तांत्रिक ने दोनों पर चाकू और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमले किए और हत्या को अंजाम दिया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिम कार्दशियन ने पोस्ट शेयर कर कहा- सब कुछ हमेशा सही समय पर ही होता है
    Next Article झूठा निकला सिसोदिया का दावा: फिजियोथेरेपिस्ट से नहीं, रेपिस्ट से मसाज करवा रहे थे सत्येंद्र जैन

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.