Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया, सूर्या ने ठोंकी तूफानी सेंचुरी, दीपक हुड्डा ने 10 रन देकर झटके 4 विकेट
    Breaking News Headlines

    भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया, सूर्या ने ठोंकी तूफानी सेंचुरी, दीपक हुड्डा ने 10 रन देकर झटके 4 विकेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 65 रन से हरा दिया है. इसी के साथ तीन मैच की सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.
    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे. सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई. उन्होंने 51 बॉल में 111 रन की नाबाद पारी खेली. सूर्या ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल शतक लगाया था. उनके अलावा सबसे ज्यादा 36 रन ईशान किशन ने बनाए.

    जवाब में न्यूजीलैंड 126 रन पर ऑल-आउट हो गई. सबसे ज्यादा 4 विकेट दीपक हुड्डा ने लिए. वहीं, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज को 2-2 सफलताएं मिलीं. न्यूजीलैंड के लिए कप्तान विलियमसन ने 52 बॉल पर 61 रन बनाए.
    भारतीय पारी के आखिरी ओवर में टिम साउदी ने हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर को आउट कर हैट्रिक भी पूरी की. यह उनके टी-20 करियर की दूसरी हैट्रिक है. इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था.

     

    सलामी बल्लेबाज फिर फ्लॉप

    वर्ल्ड कप में खराब ओपनिंग बल्लेबाजी के कारण आलोचना झेल रही भारतीय टीम को दूसरे मुकाबले में फिर निराशा देखने को मिली. टीम इंडिया ने इस मैच में ऋषभ पंत और ईशान किशन को ओपनिंग करने भेजा, लेकिन दोनों कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. पंत 13 गेंद पर 6 रन बनाकर लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर आउट हुए. वहीं, ईशान ने 31 बॉल तो खेली पर उनके बल्ले से सिर्फ 36 रन निकले.

     

    अंडर-19 में साथ ओपनिंग कर चुके हैं पंत-किशन

    ऋषभ पंत और ईशान किशन सीनियर टीम के लिए पहली बार पारी की शुरुआत करने आए. हालांकि, ये दोनों अंडर-19 लेवल पर पहले साथ ओपनिंग कर चुके हैं. 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी दोनों ओपनर थे. उस वर्ल्ड कप में भारत रनर अप रहा था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमी ऐला ने सेक्सी ब्रालेट पहन शेयर की हॉट तस्वीरें
    Next Article बीजेपी के ताबड़तोड़ 14 रोड शो, कई दिग्गज नेता सड़क पर उतरे

    Related Posts

    सीईसी के खिलाफ जंतर मंतर पर सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, 2 अक्टूूबर के लिए किया था एलान

    September 29, 2026

    एशियन गेम्स 2026 : नीरू का निशाना सटीक, भारत को मिला 5वां गोल्ड, विमेंस ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

    September 29, 2026

    सुको की सलाह : ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें, सरकार को 45 हजार करोड़ वसूलने हैं

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीईसी के खिलाफ जंतर मंतर पर सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, 2 अक्टूूबर के लिए किया था एलान

    एशियन गेम्स 2026 : नीरू का निशाना सटीक, भारत को मिला 5वां गोल्ड, विमेंस ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

    सुको की सलाह : ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें, सरकार को 45 हजार करोड़ वसूलने हैं

    तमिलनाडु : मदुरै में CM विजय के कार्यक्रम में 15 लोग बेहोश हुए, मची अफरा-तफरी मची, अस्पताल में भर्ती

    उज्जैन शाही मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, समझौते के बाद अपील खत्म निगम के आश्वासन रहेंगे बाध्यकारी

    म्यांमार के रखाइन में एक बाजार के पास सेना के हवाई हमले में 49 लोगों की मौत, 58 घायल

    भारत का Essar ग्रुप अमेरिका में सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगा, ट्रंप ने किया 18 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट का ऐलान

    विश्व हृदय दिवस पर TMH की उपलब्धियां: 10 साल में 22 हजार से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं

    2029 तक रांची में सूचना प्रौद्योगिकी पार्क शुरू करने का लक्ष्य, तीन वर्षों में 75 हजार रोजगार सृजन की योजना

    आम्रपाली के कुहरा पत्रा जंगल से 3.640 टन अवैध कोयला बरामद, सीसीएल प्रबंधन को किया गया सुपुर्द

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.