Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेल में मालिश-मसाज कराते मंत्री सत्येंद्र जैन का वीडियो हुआ वायरल, भाजपा ने साधा निशाना
    Breaking News Headlines

    जेल में मालिश-मसाज कराते मंत्री सत्येंद्र जैन का वीडियो हुआ वायरल, भाजपा ने साधा निशाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है. सत्येंद्र जैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसमें उनकी मालिश और मसाज करते हुए देखा जा सकता है. मंत्री जैन के मालिश का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस-कॉन्फ्र्रेंस कर निशाना साधा है.

     

    गौरव भाटिया ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में सत्येंद्र जैन पांच महीनों से जेल में हैं, लेकिन अब तक उन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया गया. अब ये वीडियो सामने आया है, जिसके बाद सिद्ध हो जाता है कि जिसको केजरीवाल कट्टर ईमानदार बता रहे थे, वो कट्टर बेईमान और ठग निकले. केजरीवाल महाठग हैं और उनके सभी मंत्री ठग हैं.

     

    भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जेल मैनुअल का पालन नहीं किया जा रहा था. जेल में कपड़े भी निर्धारित होते हैं, लेकिन सत्येंद्र जैन टी-शर्ट में देखे जा सकते हैं. चार-चार लोग मिल रहे हैं और बातचीत चल रही है. वीडियो में बिसलेरी का पानी भी दिख रहा है. ये लोग वीआईपी कल्चर को खत्म करने की बात करते थे, लेकिन जेल में भी सारी सुख-सुविधाएं चाहिए.

     

    गौरव भाटिया ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि ऐसा व्यक्ति जिस पर आरोप है, वो कैबिनेट में बना रहे ये चिंताजनक है. गौरव भाटिया ने कहा कि जेल मंत्रालय दिल्ली सरकार के आधीन है. अब मालिश के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि जेल के नियमों को तार-तार किया गया की नहीं? क्या वीडियो में सत्येंद्र जैन हैं या नहीं.

     

    वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येन्द्र जैन की मेडिकल कंडीशन को देखते हुए उन्हें तमाम जरूरी उपचार की इजाजत दी थी. उसमें एक्यूप्रेशर भी शामिल है. आप ने कहा कि जेल में सत्येंद्र जैन को थेरेपी दी जाती है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया था. कोर्ट के आदेश पर ही एक्यूप्रेशर थेरेपी दी जाती है. एक्यूप्रेशर थेरेपी सत्येंद्र जैन के इलाज का हिस्सा है.

    गौरव भाटिया ने कहा कि कट्टर-बेईमान ठग कानूनों का उल्लंघन कर जेल में मजे ले रहे हैं. उन्हें पांच महीने की जेल हो गई है, लेकिन अभी तक मंत्री पद से बर्खास्त नहीं किया गया है. वीडियो में वीवीआईपी कल्चर नजर आ रहा है. वीडियो देखकर हम आपसे सवाल पूछ रहे हैं, अरविंद केजरीवाल कहां छिपे हैं?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा और भाजपा के बीच इमोशनल जंग
    Next Article हम ऐसा वर्क कल्चर लाए हैं, जिसमें अटकाना, लटकाना और भटकाना नहीं है: पीएम मोदी

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.