Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हम ऐसा वर्क कल्चर लाए हैं, जिसमें अटकाना, लटकाना और भटकाना नहीं है: पीएम मोदी
    Breaking News Headlines

    हम ऐसा वर्क कल्चर लाए हैं, जिसमें अटकाना, लटकाना और भटकाना नहीं है: पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ईटानगर. अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को प्रदेश के पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे डोनी पोलो का उद्घाटन किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने 600 मेगावाट क्षमता वाले कामेंग जल विद्युत स्टेशन को भी राष्ट्र को समर्पित किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब भी अरुणाचल आता हूं, एक नई उमंग, ऊर्जा और नया उत्साह लेकर जाता हूं. अरुणाचल के लोगों के चेहरे पर कभी भी उदासीनता और निराशा नहीं झलकती है, अनुशासन क्या होता है? ये यहां हर व्यक्ति और घर में नजर आता है.

     

    पीएम मोदी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सीमा से सटे गांवों को वाइब्रेंट बॉडज़्र विलेज का दजाज़् देकर उन्हें सशक्त बनाया जाए. अब सीमा से सटे हर गांव से संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे, वहीं से समृद्धि की शुरुआत होगी. देश ने 2014 के बाद हर गांव तक बिजली पहुंचाने का अभियान शुरू किया था. इस अभियान का बहुत बड़ा लाभ अरुणाचल प्रदेश के गावों को भी हुआ. यहां ऐसे अनेकों गांव थे, जहां आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंची.

     

    प्रधानमंत्री ने कहा कि अब कल्चर हो या एग्रीकल्चर, कॉमर्स हो या कनेक्टिविटी, पूर्वोत्तर को आखिरी नहीं, बल्कि सर्वोच्च प्राथमिकता मिलती है. दूर-सुदूर सीमा पर बसे गावों को पहले आखिरी गांव माना जाता था, लेकिन हमारी सरकार ने इन्हें आखिरी गांव, आखिरी छोर नहीं, बल्कि देश का प्रथम गांव मानकर काम किया. उन्होंने कहा कि फरवरी 2019 में इस एयरपोर्ट का शिलान्यास हुआ था और ये सौभाग्य मुझे मिला था.

     

    पीएम मोदी ने कहा कि हम ऐसा वर्क कल्चर लाए हैं, जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम करते हैं. अटकाना, लटकाना और भटकाना वह समय चला गया. आज देश में जो सरकार है, उसकी प्राथमिकता देश का विकास है. देश के लोगों का विकास है. साल में 365 दिन, 24 घंटे हम देश के विकास के लिए काम करते हैं.

     

    जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के डोनी पोलो हवाई अड्डे को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा 645 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किया गया है. इसमें आठ चेक-इन काउंटर होंगे और व्यस्त समय के दौरान 200 यात्रियों को जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती है. इस एयरपोर्ट से अन्य राज्यों में पढऩे वाले छात्रों और यात्रियों को काफी फायदा होगा.

    देश के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में कोई हवाई अड्डा नहीं है. निकटतम सुविधा असम के उत्तरी लखीमपुर जिले में 80 किलोमीटर दूर लीलाबाड़ी हवाई अड्डे पर है. अधिकारियों ने बताया कि 4,100 वर्गमीटर क्षेत्र में फैले डोनी पोलो हवाई अड्डा यात्रियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. उन्होंने बताया कि इसमें 2,300 मीटर लंबा रनवे होगा जो बोइंग 747 की लैंडिंग और टेक-ऑफ के लिए उपयुक्त होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेल में मालिश-मसाज कराते मंत्री सत्येंद्र जैन का वीडियो हुआ वायरल, भाजपा ने साधा निशाना
    Next Article विकास कार्यों को गति देने जिला उपायुक्त ने वरीय पदाधिकारियों को सौंपा प्रखंडों का प्रभार, केन्द्र एवं राज्य सरकार के विकास योजनाओं का सशक्त पर्यवेक्षण एवं नियमित अनुश्रवण के दिए निर्देश

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.