*सामाजिक संस्था संभव ने बाल दिवस पर बच्चों के बीच कराया चित्र प्रतियोगिता*
जमशेदपुर 16 नवंबर – आज बाल दिवस के उपलक्ष में सामाजिक संस्था संभव ने बेलडिह बस्ती के उत्क्रमित विद्यालय में बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जहां बच्चों ने अपना हुनर दिखाते हुए एक से बढ़कर एक चित्र बनाकर प्रस्तुत किया। इन चित्रों को देखकर संभव संस्था की अध्यक्ष सारिका सिंह द्वारा परखा गया। जिसके बाद तीन सबसे अच्छे चित्रों का चयन कर उसे प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में रखा गया और इन चित्रों को बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया। जिसमें प्रथम स्थान राजेश केराई, द्वितीय स्थान रोहित सरदार व तृतीय स्थान अनिष्का सोना ने प्राप्त किया। वहीं अन्य बच्चों के बीच संभव संस्था की ओर से केक चॉकलेट और बिस्कुट का वितरण किया गया। इन सभी बच्चों के चित्रकारी के हुनर को देख कर संभव संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह ने कहा कि सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाया है। हमें इन सभी बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों को देखकर बेहद खुशी हुई है, हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और यह उम्मीद करते हैं कि इन बच्चों में सदैव ही कुछ नया करने का जज्बा बना रहेगा। इस दौरान सामाजिक संस्था संभव के सदस्यों के साथ इस विद्यालय की शिक्षिका कविता हांसदा, बीना कुमारी और सुजाता जी भी मौजूद थी।