Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात में केवल बीजेपी-कांग्रेस के बीच फैसला होगा!:पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति

    गुजरात में केवल बीजेपी-कांग्रेस के बीच फैसला होगा!:पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी का मानना है कि गुजरात में बीजेपी, कांग्रेस के अलावा तीसरी पार्टी कभी चली ही नहीं है.

    गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी के भाई और ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष प्रह्लाद मोदी तब चर्चा में आए थे, जब कुछ समय पहले उन्होंने संगठन की विभिन्न मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दिया था.

     

    खबरों की मानें तो यूपी के बाराबंकी में गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर उनका कहना था कि गुजरात की सियासी सोच के कारण वहां बीजेपी और कांग्रेस दो ही पार्टी चली है, तीसरी पार्टी कभी चली ही नहीं.

    उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जीवन भाई पटेल, कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने अलग पार्टी- किसान मजदूर लोक पक्ष, बनाई, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ और फिर से कांग्रेस में गए. इसी तरह बीजेपी में प्रमुख नेता रहे शंकर सिंह वाघेला, बीजेपी से अलग होने के बाद कामयाब नहीं हुए, लिहाजा गुजरात में चलेगी तो कांग्रेस या फिर बीजेपी, तीसरी कोई पार्टी नहीं चलेगी

     

    याद रहे, इन दिनों गुजरात चुनाव को लेकर जो सियासी चर्चाएं हैं, उनमें आम आदमी पार्टी का भी नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जितना सियासी हंगामा है, उसके सापेक्ष आम आदमी पार्टी को सफलता शायद ही मिले.

     

    अलबत्ता आम आदमी पार्टी जो भी वोट लेगी, उसकी वजह से चुनावी नतीजे जरूर प्रभावित होंगे, क्योंकि अनेक सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है, इसलिए यदि आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के वोट कांटे तो कांग्रेस फायदे में रहेगी और कांग्रेस के वोट काटे तो बीजेपी के लिए सत्ता की राह आसान होगी.

    यह बात अलग है कि आम आदमी पार्टी ने अपना पूरा ध्यान बीजेपी के वोट बैंक पर फोकस किया है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी किसका नुकसान करती है?

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबा रामदेव की पतंजलि की 5 दवाओं पर लगी रोक को उत्तराखंड सरकार ने हटाया, कहा-गलती से लगा दी थी बैन
    Next Article तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में ब्लास्ट, 6 की मौत, 53 से ज्यादा घायल

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.