Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा रामदेव की पतंजलि की 5 दवाओं पर लगी रोक को उत्तराखंड सरकार ने हटाया, कहा-गलती से लगा दी थी बैन
    Breaking News Business Headlines

    बाबा रामदेव की पतंजलि की 5 दवाओं पर लगी रोक को उत्तराखंड सरकार ने हटाया, कहा-गलती से लगा दी थी बैन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. योग गुरु बाबा रामदेव की दिव्य फार्मेसी की दवाओं पर लगे बैन को उत्तराखंड सरकार ने रद्द कर दिया है. बाबा रामदेव की कंपनी की डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, ग्लूकोमा, हाई कोलेस्ट्रॉल, घेंघा रोग के रोकथाम के लिए पांच दवाओं पर बैन लगा दिया गया था. यह बैन उत्तराखंड आयुर्वेद और यूनानी लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने लगाई थी. रविवार को अथॉरिटी ने बैन को हटाने का आदेश जारी किया है. एक दिन पहले इन दवाओं के प्रोडक्शन पर लगी रोक को भी अथॉरिटी ने वापस ले लिया था.

     

    अथॉरिटी ने गलती मानते हुए आदेश को लिया वापस

    स्टेट हेल्थ अथॉरिटी ने पतंजलि की पांचों दवाओं पर लगाई गई रोक को अपनी गलती मानी है. अथॉरिटी के ड्रग कंट्रोलर जीसीएन जंगपांगी ने नौ नवंबर के पिछले आदेश को अपनी गलती मानते हुए कहा कि यह जल्दबाजी में जारी किया गया था. जंगपांगी ने कहा कि हमें आदेश जारी करने से पहले कंपनी को अपना रुख स्पष्ट करने के लिए समय देना चाहिए था. उधर, बाबा रामदेव के करीबी आचार्य बालकृष्ण ने पांचों दवाओं के बैन की गलती को सुधारने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया है.

     

    कौन कौन सी दवाओं के प्रोडक्शन पर लगी थी रोक?

    दिव्य फार्मेसी के बीपीग्रिट, मधुग्रित, थायरोग्रिट, लिपिडोम टेबलेट, आईग्रिट गोल्ड टेबलेट को क्रमश: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, गोइटर, ग्लूकोमा और हाई कोलेस्ट्रॉल की दवा बताकर बेचा जाता है, लेकिन उत्तराखंड ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने इनके प्रोडक्शन पर रोक लगा दी थी. अथॉरिटी ने संशोधित फॉर्मूलेशन की रिपोर्ट भी मांगते हुए यह कहा कि जबतक नए फॉर्मूलेशन को मंजूरी नहीं दी जाती है तबतक प्रोडक्शन नहीं किया जाएगा. प्राधिकरण द्वारा गठित एक पैनल पहले ही उत्पादों के मूल फॉर्मूलेशन शीट और लेबल दावों की जांच कर चुका था.

     

    किसकी शिकायत पर हुई है पतंजलि के दवाओं पर कार्रवाई?

    पतंजलि के दवाओं पर बैन की कार्रवाई केरल के एक डॉक्टर की शिकायत पर की गई थी. केरल के रहने वाले डॉक्टर केवी बाबू ने ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी में शिकायत की थी. डॉक्टर ने अपने शिकायती पत्र में दिव्य फॉर्मेसी पर ड्रग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था. उन्होंने उत्तराखंड आयुर्वेद और यूनानी लाइसेंसिंग अथॉरिटी को शिकायती पत्र भेजकर दिव्य फार्मेसी के प्रोडक्ट्स की सिलसिलेवार शिकायत की थी. करीब तीन महीने की जांच के बाद अथॉरिटी ने दिव्य फार्मेसी को प्रोडक्शन रोकने का आदेश दिया था जिसे गलती बताते हुए अथॉरिटी ने पलट दी है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिना खान ने दिखाया दबंग अंदाज शॉर्ट्स और शर्ट में दिखाईं बिंदास अदायें
    Next Article गुजरात में केवल बीजेपी-कांग्रेस के बीच फैसला होगा!:पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.