Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के मंच पर पुस्तक विमोचन सम्मान समारोह का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के मंच पर पुस्तक विमोचन सम्मान समारोह का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 13, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के मंच पर पुस्तक विमोचन सम्मान समारोह का आयोजन

     

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत की ओर से आज श्री महल खासमहल जमशेदपुर में पुस्तक विमोचन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया प्रथम सत्र में कवयित्री डॉली परिहार की पुस्तक
    “जो मैं ऐसा जानती “का विमोचन किया गया । कार्यक्रम का आरंभ ग्राहक गीत और संगठन मंत्र से किया गया । संगठन मंत्र का वाचन अधिवक्ता और विधि प्रमुख रवि प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम में गणेश वंदना पर नृत्यांगना और कवयित्री नीता चौधरी ने नृत्य प्रस्तुत किया और सरस्वती वंदना का वाचन कवयित्री उपासना सिन्हा के द्वारा संपन्न हुआ

     

    । दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत वक्तव्य देते हुए प्रांत संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति जी ने कहा कि एबीजीपी हमेशा महिला जागरण और रोजगार जैसे विषयों पर गंभीरता से काम करता रहा है और यह आयोजन इसी उद्देश्य को फलीभूत करता है।

     

     

    मुख्य अतिथि मुकुल खंडेलवाल, ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्या ने कहा कि डॉली परिहार ने यह बता दिया है कि असंभव कुछ भी नहीं है ।

    विशिष्ट अतिथि के तौर पर साहित्य और समाज सेवी आदरणीय मंजू ठाकुर जी उपस्थित थीं और उन्होंने कहा कि वो सदैव डॉली परिहार की लेखनी को आशीर्वाद देती रहेंगी और सहयोग करेंगी ।

    विशिष्ट अतिथि पार्षद डॉ कविता परमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहाँ करने का हौसला हो वहाँ राह मिल ही जाती है।

    पुस्तक पर अपना वक्तव्य देते हुए डॉ अनीता शर्मा ने कहा कि कविताओं के माध्यम से कवयित्री युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा और साहस का संदेश देती हैं।

     

    सभी अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया और सम्मान किया गया ।इस सत्र में मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सफल उद्यमी कपिल भुईं जी भी उपस्थित थे।
    प्रथम सत्र में सत्र का संचालन प्रांत सचिव डॉ कल्याणी कबीर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संगठन के सदस्य और कवयित्री सरिता सिंह जी के द्वारा संपन्न हुआ ।

     

     

    कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर झारखंड राज्य से दिल्ली जाकर नृत्य की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया । अतिथियों का परिचय प्रांत संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति ने कराया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री मनोज कुमार जी उपस्थित थे जो ज्योति शेरो ग्रुप के सीईओ हैं। इन्होंने कहा कि

     

    साहित्य और संस्कृति किसी भी राष्ट्र की पहचान होती है और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत इस कार्य को सम्मानित कर उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है । विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे श्री संदीप तंवर जी जो टाटा स्टील के इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट डीविजन के प्रमुख हैं उन्होंनें समाज की समृद्धि के लिए साहित्य को आवश्यक विषय बताया।

     

    साथ ही मंच पर उपस्थित थे संताली गायक और अभिनय की दुनिया के सशक्त हस्ताक्षर श्री लक्ष्मण मार्डी जी जिन्हें इस वर्ष जोहार अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है ।

     

    द्वितीय सत्र में मंच पर संस्था की उपाध्यक्ष विमला हेंब्रम जी, कोष विभाग के प्रमुख श्री चंद्र नाथ बनर्जी जी , पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह जी की भी गरिमामयी उपस्थिति थी । द्वितीय सत्र का संचालन अधिवक्ता रवि प्रकाश सिंह जी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन

     

     

    संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री पिंटू चाकिया जी ने किया । इस समारोह में सभी कलाकारों को प्रतीक चिन्ह देकर और उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जयश्री हुईं, सोमा बनर्जी, किरण जायसवाल, सुकृति बनर्जी,रेखा सिंह, प्रियंका ठाकुर, अधिवक्ता ममता सिंह, तरूण कुमार, पूनम महानंदा, आरती शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल एवं चुनी हुई सरकारों का विवाद कब तक?
    Next Article टेल्को क्षेत्र में दुर्गा पूजा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोटिवेशन संस्था द्वारा कमेटियों को किया गया पुरस्कृत

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.