Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियां
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर की सुर्खियां

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर मे इनर व्हील क्लब और मेहेरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान मे बिस्टुपुर पोस्टल पार्क से कैंसर मुक्त जागरूकता रैली निकाली गई

    जमशेदपुर मे यूथ कांग्रेस के द्वारा मासिक रक्तदान अभियान की शुरुआत

    राहुल कुमार शर्मा और उसके परिजनों पर जुगसलाई गौशाला रोड निवासी लक्ष्मी कुमारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की

    मोहम्मद इस्लाम की मौत के बाद परिजन ने कहा पुलिस के पीसीआर वैन से हुई थी दुर्घटना

    जमशेदपुर मे इनर व्हील क्लब और मेहेरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान मे बिस्टुपुर पोस्टल पार्क से कैंसर मुक्त जागरूकता रैली निकाली गई

    जमशेदपुर मे इनर व्हील क्लब और मेहेरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान मे बिस्टुपुर पोस्टल पार्क से कैंसर मुक्त जागरूकता रैली निकाली गई जो पुरे इलाके मे घूम घूम कर लोगों को कैंसर मुक्त रहने के प्रति जागरूक करते नजर आई.
    इस रैली मे विभिन्न स्कूली छात्र, एन. सी. सी कैडेट्स समेत कई चिकित्सक एवं समाजसेवी शामिल हुए, रैली के माध्यम से कैंसर से बचने के तरीके बताये गए, इस दौरान मेहेरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल की निदेशक डॉ सुजाता मित्रा ने बताया की कैंसर से बचे रहना ही इसका निवारण है, और इसी के प्रति लोगों को रैली के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है, खासकर तम्बाकू सेवन से दूर रहने का सन्देश लोगों को दिया जा रहा है ताकि कैंसर जैसे लाइलाज बीमारी से सभी सुरक्षित रहे.

    जमशेदपुर मे यूथ कांग्रेस के द्वारा मासिक रक्तदान अभियान की शुरुआत

    जमशेदपुर मे यूथ कांग्रेस के द्वारा मासिक रक्तदान अभियान की शुरुवात बुधवार से की गई, जहाँ प्रत्येक माह 100 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य तय किया गया, इसके पहले चरण मे भारी संख्या मे लोगों ने रक्तदान किया.
    यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सत्यम सिंह के नेतृत्व मे इसका आयोजन भालूबासा स्थित कांग्रेस कार्यालय मे किया गया, जहाँ बड़ी संख्या मे लोगों ने रक्तदान कर इस पुनीत कार्य मे अपनी भागीदारी सिद्ध की, आयोजनकर्ता सत्यम सिंह ने बताया की एक तरफ कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता भारत जोड़ो अभियान चला रहे हैँ वहीँ उन्हें बल देने हेतु मानव सेवा की सोच लिए युवा कांग्रेस ने मासिक रक्तदान अभियान की शुरुवात की, जिसमे एकत्रित रक्त को मानव सेवा के लिए प्रदान किया जायेगा और लगातार पुरे वर्ष हर माह इसका आयोजन किया जायेगा.
    सत्यम सिंह ( प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस )

    मोहम्मद इस्लाम की मौत के बाद परिजन ने कहा पुलिस के पीसीआर वैन से हुई थी दुर्घटना

    जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गोलचक्कर के समीप बीते तीन अगस्त को सड़क दुर्घटना में मृत मोहम्मद इस्लाम की मौत के बाद बस्तीवासियों ने सड़क जाम किया था. उस वक्त पुलिस ने अज्ञात वाहन से दुर्घटना की बात कही थी. और जांच कर दोषी वाहन को ढूंढकर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था. घटना के तीन महीने बाद थाना की ओर से सड़क जाम में शामिल लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है. इसको लेकर बुधवार को परिजन जिला मुख्यालय पहुंचे और बताया कि सड़क दुर्घटना अज्ञात वाहन से नहीं बल्कि पीसीआर वैन से हुई थी. इसकी जानकारी पूर्व में उपायुक्त को दी गई थी, उपायुक्त ने इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया था. साथ ही सड़क जाम करनेवालों के खिलाफ केस नहीं करने का आश्वासन दिया गया था. मगर पुलिस द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है. यहां तक कि उन्हें कोर्ट से जमानत लेने का दबाव बनाया जा रहा है. परिजनों ने पुनः इंसाफ की गुहार लगाई है.

    राहुल कुमार शर्मा और उसके परिजनों पर जुगसलाई गौशाला रोड निवासी लक्ष्मी कुमारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की

    जमशेदपुर के बागबेड़ा रोड नंबर तीन निवासी राहुल कुमार शर्मा और उसके परिजनों पर जुगसलाई गौशाला रोड निवासी लक्ष्मी कुमारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है. लक्ष्मी ने आरोप लगाया है कि उसके पति राहुल ने पहली पत्नी रहते हुए भी दूसरी शादी कर ली है. अब उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे है. शिकायत में लक्ष्मी ने बताया है कि साल 2020 में उसकी मुलाकात राहुल से हुई थी. इस दौरान दोनो के बीच प्यार हुआ और दोनो ने मंदिर में शादी कर ली. शादी के बाद वह ससुराल नही ले जाकर उसी के घर पर रहता था. राहुल का कहना था कि एक बच्चा हो जाने के बाद वह अपने घर ले जायेगा. इस बीच वह गर्भवती हुई तो राहुल ने गर्भपात करवा दिया. जुलाई में उसे पता चला कि राहुल दूसरी शादी करने वाला है, उसकी सगाई भी हो गई है. राहुल के मोबाइल ने सगाई की फोटो और लड़की का फोन नंबर मिला. लड़की से बात करने पर उसने कहा कि उसे सब कुछ पता है और गाली गलौज करने लगी. ससुराल के लोग भी अपनाने से इंकार कर रहे है. लक्ष्मी ने उचित कार्रवाई की मांग की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सरकार की विफलता और वादाखिलाफी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटमदा प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन, 11 को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल
    Next Article मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.