Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सतगुरु नानक प्रगटिआ, से गूंजी लौहनगरी जुगसलाई से निकला विशाल नगर कीर्तन रघुवर, बन्ना, सरयू, मंगल शामिल हुए
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राष्ट्रीय

    सतगुरु नानक प्रगटिआ, से गूंजी लौहनगरी जुगसलाई से निकला विशाल नगर कीर्तन रघुवर, बन्ना, सरयू, मंगल शामिल हुए

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सतगुरु नानक प्रगटिआ, से गूंजी लौहनगरी जुगसलाई से निकला विशाल नगर कीर्तन रघुवर, बन्ना, सरयू, मंगल शामिल हुए

    रामगढ़िया सभा ने की संगत की सेवा

    खालसा क्लब ने फ्रूटी बिस्कुट बांटे

    जमशेदपुर। सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के 553 वें प्रकाश उत्सव पर लौहनगरी, “मिटी धुंध जग चानन होआ सतगुरु नानक प्रगटिआ, से गूंज उठी। इस मौके पर जुगसलाई गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा साहिब से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया जो बिस्टुपुर, जुस्को ऑफिस, कीनन स्टेडियम, साकची गोल चक्कर होता हुआ साकची गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। यहां इसकी अगवानी प्रधान निशांत सिंह महासचिव शमशेर सिंह सोनी महासचिव परमजीत सिंह काले एवं अन्य पदाधिकारियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को रुमाला एवं प्रसाद भेंट कर की। यहां जमकर आतिशबाजी की गई।

    जुगसलाई में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरु दरबार में हाजिर हुए और उन्होंने गुरु पर्व की बधाई संगत को दी। इस शैलेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह गांधी हरदीप सिंह गुरुदेव सिंह लाडी नरेंद्र पाल भाटिया महेंद्र पाल सिंह भाटिया, गुरदयाल सिंह दलजीत सिंह काली अमरजीत सिंह तारा सिंह आदि उपस्थित थे।

    यहां स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी भी शामिल हुए। नगर कीर्तन में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं पूर्व मंत्री एवम जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय, बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले नगर कीर्तन में शामिल हुए और पैदल चलकर सभी को बधाई का संदेश देते रहे।

    इस नगर कीर्तन में आकर्षण का केंद्र बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार राइडिंग सवारी रही। जिसका नेतृत्व पिंकी सिंह जगजीत सिंह गुरचरण सिंह आदि कर रहे थे।


    इसके बाद नन्हें घुड़सवार और सिखों का युद्ध कौशल गतका की तीन अलग अलग टीम मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर रहे थे।
    शहर के विभिन्न गुरूद्वारा कमेटियों द्वारा संचालित धार्मिक विद्यालय माध्यमिक विद्यालय एवं उच्च विद्यालय के तकरीबन पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थी कीर्तन गायन एवम ड्रिल करते हुए चल रहे थे। फूलों से सजी पालकी साहेब पर जीवंत गुरु श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी और पांच प्यारे शोभायमान थे। आगे आगे सिख जागृति मंच के सदस्य सड़क साफ कर रहे थे और फूलों की बारिश कर रहे थे। स्त्री सत्संग सभाएं के जत्थे कीर्तन गायन करते हुए चल रहे थे।

    दो साल के अंतराल में निकले इस नगर कीर्तन को देखने एवम मत्था टेकने के लिए हजारों श्रद्धालु सड़क किनारे घंटों खड़े रहे। व्यवस्था बनाने में सेन्ट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की बीबी कमलजीत कौर, सुखदीप कौर नौजवान सभा के सतवीर सिंह, इंदर सिंह इंदर हरविंदर सिंह, आदि सक्रिय रहे।

    यातायात व्यवस्था करने के लिए पुलिस बल के सैकड़ो जवान और पदाधिकारी लगे हुए थे ।
    आयोजक पांच सदस्य समिति ने सफल आयोजन पर शासन, प्रशासन, टाटा स्टील, जुस्को प्रबंधक के प्रति विशेष आभार जताया है। वहीं लोगों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

     

    रामगढ़िया सभा ने की संगत की सेवा
    जमशेदपुर। रामगढ़िया सभा की ओर से नगर कीर्तन में शामिल बच्चों एवं श्रद्धालुओं के बीच बिस्कुटों का वितरण किया गया। और श्रद्धालुओं के बीच चाय पानी की सेवा की गई।
    इस मौके पर ट्रस्टी जसवीर सिंह संधू महासचिव केपीएस बंसल, हरदीप सिंह, सतविंदर सिंह बब्बू, इंद्रपाल सिंह, मनजीत सिंह माल्टू, ताजवीर सिंह कलसी, कुलविंदर सिंह, परमजीत सिंह, हरविंदर सिंह आदि सेवा देते रहे।

     

    खालसा क्लब ने फ्रूटी बिस्कुट बांटे
    जमशेदपुर। गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर शहर में निकाले गए नगर कीर्तन में शामिल स्कूली बच्चों और स्त्री सत्संग सभाओं की बीबीओं के बीच रोटी एवं बिस्कुट का वितरण किया।
    इस मौके पर ट्रस्टी संता सिंह ट्रस्टी गुरुदयाल सिंह प्रधान भगवान सिंह रूबी जतिंदर सिंह बब्बू कुलविंदर सिंह सरबजीत सिंह लाली गुरमीत सिंह लाडी मनजीत सिंह आदि सेवा कर रहे थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने सपरिवार लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में पूरे विधि- विधान से लुगु बाबा की पूजा अर्चना की
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.