Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा सूर्य धाम में धूमधाम से मनायी जायेगी श्री राम मंदिर स्थापना की तीसरी वर्षगांठ, श्रीराम कथा का होगा आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    सिदगोड़ा सूर्य धाम में धूमधाम से मनायी जायेगी श्री राम मंदिर स्थापना की तीसरी वर्षगांठ, श्रीराम कथा का होगा आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा सूर्य धाम में धूमधाम से मनायी जायेगी श्री राम मंदिर स्थापना की तीसरी वर्षगांठ, श्रीराम कथा का होगा आयोजन

    जमशेदपुर । मंगलवार को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप में सूर्य मंदिर समिति की कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भुपेंदर सिंह ने की। बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास एवं संरक्षक चन्द्रगुप्त सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

     

    बैठक में सर्वसम्मति से फरवरी 2023 में होने वाली राम मंदिर स्थापना की तीसरी वर्षगांठ की अभी से तैयारी करने का निर्णय लिया गया। यह भी तय किया गया कि राम दरबार स्थापना की तीसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनायी जायेगी। राम मंदिर महोत्सव के लिए जाने माने राम कथा वाचक को आमंत्रित किया जायेगा। बैठक में छठ महोत्सव तैयारी समिति के प्रभारी संजीव सिंह ने विगत छठ महोत्सव के आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया,

     

    जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
    बैठक के प्रारंभ में विगत आम सभा की बैठक की संपुष्टि करते हुए बताया गया कि विगत आम सभा में सूर्य मंदिर समिति के अगले सत्र के लिए भुपेन्दर सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया था। इसके साथ ही श्री चन्द्रगुप्त सिंह को संरक्षक चयनित किया गया था। इसी बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष संजीव सिंह को छठ महोत्सव तैयारी समिति का सर्वसम्मति से प्रभारी चुना गया था एवं दूसरी उप समितियां का गठन किया गया था। इसी आम सभा में सूर्य मंदिर समिति के आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया था।

    मंगलवार को समिति के नये अध्यक्ष भुपेन्दर सिंह ने अपना कार्यभार संभाला। बैठक में उपस्थित निवर्तमान अध्यक्ष संजीव सिंह ने अपने कार्यकाल में कार्यकारिणी समिति एवं आम जनता से सहयोग मिलने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य ही है कि उनके कार्यकाल में सूर्य धाम में भव्य राम मंदिर की स्थापना हुई और इस अवसर पर एक वृहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

     

    इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष भुपेन्दर सिंह ने अपने संबोधन में निवर्तमान अध्यक्ष संजीव सिंह के कार्यकाल में सूर्य धाम के हुए विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि संजीव जी ने जिस कर्मनिष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन किया वह अनुकरणीय है। उन्होंने कार्य समिति के सदस्यों एवं आम जनता से सूर्य धाम के चहुमुखी विकास में पूर्ववत सहयोग मिलते रहने की अपेक्षा की।

    बैठक का संचालन मंदिर समिति के महासचिव गुंजन यादव ने किया एवं समिति के उपाध्यक्ष अखिलेश चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन से बैठक संपन्न हुई।

    बैठक में उपस्थित लोगों में लक्ष्मीकांत सिंह, गुंजन यादव, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, पवन अग्रवाल, अनिल ठाकुर, विपिन झा, संजय सिंह, राकेश कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, संतोष ठाकुर, मांतू बनर्जी, शशिकांत सिंह, राकेश सिंह, जीवन साहू, राजेश यादव, विश्वजीत सरकार, रूबी झा, दीपक कुमार, कमलेश सिंह, प्रेम झा, कुमार अभिषेक, कंचन दत्ता, विजय साहू, बोल्टू सरकार, विनय भूषण शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, बबलू गोप, ध्रूव मिश्रा, दीपक झा, हेमंत सिंह, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, निर्मल गोप आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय वायु सेना (IAF) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी ख़बर है
    Next Article वाहेगुरु जी दा खालसा, वाहेगुरु जी दा फतेह

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.