Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कुष्ठ रोग हेतु विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना राजदूत श्री योही शाशकावा ने अपने शिष्टमंडल के साथ मुलाकात की
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कुष्ठ रोग हेतु विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना राजदूत श्री योही शाशकावा ने अपने शिष्टमंडल के साथ मुलाकात की

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कुष्ठ रोग हेतु विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना राजदूत श्री योही शाशकावा ने अपने शिष्टमंडल के साथ मुलाकात की

    श्री शाशकावा ने झारखंड में कुष्ठ रोग के नियंत्रण और कुष्ठ रोगियों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कुष्ठ रोग हेतु विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना राजदूत श्री योही शाशकावा ने अपने शिष्टमंडल के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने कुष्ठ रोग के नियंत्रण और कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के इलाज और सहायता के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कुष्ठ रोग के नियंत्रण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और कुष्ठ रोगियों के लिए बनाए जा रहे आवासीय कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की।

    कुष्ठ से प्रभावित लोगो को मुख्यधारा में लाने का प्रयास

    मुख्यमंत्री ने कुष्ठ रोग के उन्मूलन और जन चेतना विकसित करने पर जोर दिया । उन्होंने इस दिशा में आगे भी पूरा सहयोग करके का भरोसा दिया। श्री शाशकावा ने कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के लिए आवास, रोजगार, पेंशन और शिक्षा की दिशा में पहल करने का आग्रह किया, ताकि उन्हें मुख्यधारा में ला सकें।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक प्रमुख डॉ कृष्ण कुमार, कुष्ठ कार्यक्रम के श्री रंजीत कुमार पाठक, डब्ल्यूएचओ से श्री अभिषेक पॉल और श्री मनोज कुमार, अपाल संगठन से श्रीमती माया, शाशकावा फाउंडेशन के श्री विवेक मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article7 नवंबर जमशेदपुर का मोस्ट ग्लोरियस मोमेंट (MGM) होगा
    Next Article भारत ने दुनिया को दिया जल सुशासन का मॉडल : शेखावत

    Related Posts

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: अफवाहों की राजनीति और लोकतांत्रिक विश्वास पर खतरा

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: अफवाहों की राजनीति और लोकतांत्रिक विश्वास पर खतरा

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.